राजस्थान सरकार ने पेश किया बजट, किसानों के लिए सीएम गहलोत ने की कई बड़ी घोषणाएं

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधार को मौजूदा सरकार का पहला बजट पेश किया है। राज्य सरकार के पहले बजट में मुख्यमंत्री गहलोत ने किसानं के लिए बड़ी घोषणा की है। बजट पेश करने के दौरान उन्होंने किसानों के लिए 1000 करोड़ के कृषक कल्याण कोष के गठन का ऐलान किया है। बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि 60 साल के बाद भी खेती फायदे का सौदा नहीं है। ऑफ डूइंग बिजनेस की तर्ज पर ईज ऑफ डूइंग फॉर्मिंग का नया फॉर्मूला दिया है।

Rajasthan Budget: CM Ashok Gehlot announces farmer welfare fund

राजस्थान सरकार ने अपने बजट में किसानों पर ज्यादा फोकस किया है। यही वजह है कि उन्होंने बजट में ऐसी कई बड़े ऐलान किया है जिसका लाभ सीधे-सीधे किसानों को मिलेगा। कृषक कोष के गठन को लेकर उन्होंने कहा कि यह किसानों को यथोचित भुगतान दिलाने में आसानी होगी। किसानों को उचित मूल्य देने के लिए कोष का उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा किसानों को जागरूर करने के लिए कृषि ज्ञानधारा कार्यक्रम शुरू होगा, जिसपर दो करोड़ रुपए खर्च होंगे।

राजस्थान सरकार के बजट में किसानों के लिए लगने वाले मेरे, गोष्ठियों पर दो करोड़ रुपए का बजट दिया गया है। इसके अलावा 16 हजार करोड़ के अल्प कालीन ऋण किसानों को मिलेगा। 700 से अधिक जीएसएस में गोदाम बनाए जाएंगे। किसानों की एक लाख 10 बीघा जमीन को रेहन मुक्त किया गया। इसके अलावा बजट में अशोक गहलोत ने पिछली सरकार पर भी निशाना साधते हुए ऐसे कई बिन्दु गिनवाए जिनके लिए सरकार ने बजट तो तय किए लेकिन उस पर पैसे खर्च नहीं किए गए। गहलोत ने कहा उनकी सरकार किसानों के लिए कई योजनाए लेकर आई है और कई योजना पहले से भी राज्य में चल रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को कुसुम योजना के तहत सौलर पंप सेट मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- अमेठी में हार पर राहुल गांधी की समीक्षा, कांग्रेसियों से बोले- आपने भी गलती की है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+