क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Rajasthan Budget LIVE: CM गहलोत पेश कर रहे राजस्थान बजट 2020-21, जानिए क्या-क्या घोषणा हो रहीं

Rajasthan Budget LIVE: CM अशोक गहलोत पेश कर रहे हैं राजस्थान बजट 2021-22

Google Oneindia News

जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस सरकार आज विधानसभा में अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश कर रही है। खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्पीच दे रहे हैं। इस बजट से प्रदेश के हर वर्ग को काफी उम्मीदें हैं। गहलोत सरकार इस बजट में आर्थिक मैनेजमेंट के साथ कई अहम घोषणाएं कर रही है। केंद्र की तरह इस बार गहलोत सरकार का बजट भी पूरी तरह से पेपरलेस ही है। विधायकों को बजट पढ़ने के लिए बकायदा टैब दिए गए हैं। पढ़ें राजस्थान के बजट से जुड़ी हर अपडेट..

rajasthan budget 2021-2022 LIVE updates in hindi

Newest First Oldest First
1:30 PM, 24 Feb

1200 महात्मा गांधी राजकीय स्कूल खुलेंगे

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया- राजस्थान के 5000 की आबादी वाले गांवों में 1200 महात्मा गांधी राजकीय स्कूल खुलेंगे। उन्होंने यह घोषणा भी कि, 600 स्कूलों में कृषि संकाय खुलेंगे। सीएम बोले- 3500 से अधिक क्लासरूम, लैब, लाइब्रेरी बनाए जाएंगे।
1:29 PM, 24 Feb

1200 महात्मा गांधी राजकीय स्कूल खुलेंगे

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया— राजस्थान के 5000 की आबादी वाले गांवों में 1200 महात्मा गांधी राजकीय स्कूल खुलेंगे। उन्होंने यह घोषणा भी कि, 600 स्कूलों में कृषि संकाय खुलेंगे। सीएम बोले— 3500 से अधिक क्लासरूम, लैब, लाइब्रेरी बनाए जाएंगे।
1:26 PM, 24 Feb

यूनानी व आयुर्वेद महाविद्यालय खोले जाएंगे

मुख्यमंत्री ने कहा— राजधानी जयपुर और बीकानेर व भरतपुर में यूनानी व आयुर्वेद महाविद्यालय खोले जाएंगे। सीएम ने यह भी ऐलान किया कि, टेस्टिंग लैब की स्थापना की जाएगी।
1:25 PM, 24 Feb

संस्कृत महाविद्यालय बनाया जाएगा

बजट पेश करते समय राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत बोले— भरतपुर जिले में संस्कृत महाविद्यालय बनाया जाएगा। इसके अलावा इंक्यूबेशन सेंटर बनााए जाएंगे।
1:08 PM, 24 Feb

मुख्यमंत्री गहलोत का ऐलान- जोधपुर में 400 करोड़ रुपए में थिंक टैंक सेंटर खोले जाएंगे।
1:06 PM, 24 Feb

ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा

मुख्यमंत्री गहलोत ने की इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड की घोषणा। बोले- पांच लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा।
1:05 PM, 24 Feb

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया— राजस्थान के सभी संभागों में विशेष योग्यजन आवासीय स्कूल खुलेंगे। गहलोत बोले— राजधानी जयपुर और दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर में इसी तरह के 2 नए महाविद्यालय खोले जाएंगे।
1:01 PM, 24 Feb

सीएम ने कहा— राजधानी जयपुर में 700 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य होंगे। ग्रामीण बस सेवा पिछली सरकार ने बंद कर दिया था, उसे फिर से शुरू किया जाएगा।
1:00 PM, 24 Feb

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले— सड़कों पर निर्माण काम कराया जाएगा, जिसके लिए 1,425 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च किए जाएंगे।
12:57 PM, 24 Feb

सीएम ने कहा— मत्स्य पालकों और पशुपालकों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना लागू की जाएगी।
12:56 PM, 24 Feb

राज्य का बजट पेश करने के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले— अगले साल से कृषि बजट अलग से पेश किया जाएगा। किसानों को 16,000 करोड़ के ब्याज मुक्त फसली ऋण दिए जाएंगे।
12:55 PM, 24 Feb

गहलोत बोले— नई कृषि विद्युत वितरण कंपनी बनाई जाएगी। कृषि उपज मंडियों में 1000 करोड़ के कार्य होंगे।
12:55 PM, 24 Feb

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- 200 करोड़ की लागत से विभिन्न जिलों में मेगा फूड पार्क बनेंगे। 1000 किसान सेवा केंद्रों का निर्माण किया जाएगा। कृषि पर्यवेक्षकों के 1000 नए पद सृजित होंगे।
12:53 PM, 24 Feb

बजट पेश करते समय राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत बोले— राजीव गांधी युवा कोर का गठन होगा। 2500 राजीव गांधी युवा मित्रों का चयन होगा।
12:46 PM, 24 Feb

बेरोजगारी भत्ता 1000 रुपये बढ़ाया जाएगा

अशोक गहलोत बोले— बेरोजगारी भत्ता 1000 रुपये बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री युवा संबल योजना से करीब 2 लाख युवा लाभान्वित होंगे। राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए राजीव गांधी युवा कोर का गठन होगा।
12:44 PM, 24 Feb

50 सरकारी स्कूल खुलेंगे

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ऐलान— राजस्थान में 37400 आंगनवाड़ी केंद्रों, अंग्रेजी स्कूलों में फर्नीचर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि, 50 सरकारी स्कूल खुलेंगे व 100 स्कूल क्रमोन्नत होंगे।
12:22 PM, 24 Feb

इन जिलों में खुलेंगे कन्या कॉलेज

प्रदेश के कई जिलों में कन्या कॉलेज खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि, राजसमंद में किरण माहेश्वरी कन्या कॉलेज, सुजानगढ़ में मास्टर भंवरलाल कन्या कॉलेज, भींडर में गजेंद्र सिंह कन्या कॉलेज, गंगापुर में कैलाश त्रिवेदी कन्या कॉलेज खोले जाएंगे।
12:15 PM, 24 Feb

जीवन रक्षक योजना

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ऐलान— प्रदेश में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को बचाने के लिए जीवन रक्षक योजना के तहत जीवन बचाने वाले भले व्यक्ति को 5000 रुपए व प्रशस्ती पत्र दिए जाएंगे। कहा कि, सरकार ऐसी ही कई घोषणाएं कर रही है।
12:14 PM, 24 Feb

मुख्यमंत्री ने कहा— शाहपुरा जयपुर व फतेहपुर के उपजिला अस्पतालों को क्रमोन्नत किया जाएगा। सीएम बोले कि, 50 अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को क्रमोन्नत किया जाएगा। बोले कि, कुछ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी खुलेंगे।
12:12 PM, 24 Feb

30 नए पीएचसी खोले जाएंगे

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ऐलान— प्रदेश में बाड़मेर, दातारामगढ़, सीकर, शिवाना-बाड़मेर, सपोटरा, कटोरी हिंडौन, करौली आदि में पीएचसी खोले जाएंगे। कुल 30 नए पीएचसी खोले जाएंगे।
12:11 PM, 24 Feb

CM बोले- सूबे के छोटे कारोबारियों को 50 करोड़ रुपए की ब्याज सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने कहा— 5 लाख रुपए प्रति स्टार्टअप सहायता दी जाएगी।
12:09 PM, 24 Feb

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ऐलान— स्टार्टअप को 5 लाख की मदद दी जाएगी।
12:08 PM, 24 Feb

CM बोले- राजस्थान के स्टूडेंट्स को किताब और ड्रेस फ्री देंगे
11:57 AM, 24 Feb

गहलोत बोले- अगले साल से कृषि बजट अलग होगा, किसानों को 16 हजार करोड़ वितरित किए जाएंगे
11:54 AM, 24 Feb

राजस्थान बजट में घोषणा- जिन 4 कांग्रेस विधायकों की मौत हुई, उनके नाम से कन्या स्कूल खोले जाएंगे
11:32 AM, 24 Feb

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत राजस्थान विधानसभा में पेश कर रहे हैं राज्य का बजट 2021-22
10:59 AM, 24 Feb

मुख्यमंत्री के साथ वित्त विभाग के अधिकारी भी हैं। विधानसभा स्पीकर और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पहले ही विधानसभा पहुंच चुके हैं।
10:58 AM, 24 Feb

मुख्यमंत्री सीएम अशोक गहलोत विधानसभा पहुंचें। पहली बार पेश करेंगे पेपरलेस बजट।
8:00 AM, 24 Feb

राजस्थान के पहले पेपरलेस बजट 2021 में हर वर्ग के लिए कई बड़ी घोषणाएं होने की संभावना है। इनमें 17 जिलों में मेडिकल कॉलेज, किसानों की कर्जमाफी और पांच हजार कांस्टेबलों की भर्ती शामिल है।
8:00 AM, 24 Feb

केंद्र की तर्ज पर इस बार राजस्थान बजट भी पेपरलेस होगा।
READ MORE

Comments
English summary
rajasthan budget 2021-2022 LIVE updates in hindi
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X