राजस्थान: बसपा ने पार्टी टिकट पर जीते छह विधायकों को जारी किया व्हिप, कांग्रेस के खिलाफ वोट करने को कहा

नई दिल्ली। राजस्थान में जारी सियासी खींचतान के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पार्टी के टिकट पर जीतकर आए अपने 6 विधायकों को व्हिप जारी किया है। बसपा ने विधायक आर गुढ़ा, लाखन सिंह, दीप चंद, जेएस अवाना, संदीप कुमार और वाजिब अली को कहा है कि राजस्थान विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव या किसी भी कार्यवाही के दौरान कांग्रेस के पार्टी के खिलाफ में वोट देना है। व्हिप के खिलाफ जाने पर पार्टी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। बता दें कि ये सभी विधायक अब कांग्रेस में हैं। बीते साल ये सभी विधायक एक साथ कांग्रेस में चले गए थे। बसपा ने व्हिप में इन विधायकों के कांग्रेस में जाने को असंवैधानिक बताते हुए उन्हें बसपा का एमएलए कहा है।

 Rajasthan BSP issues whip asks MLAs to vote against Congress in Assembly proceedings

राजस्थान में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को छह सीटें मिली थीं। बाद में बसपा के ये सभी छह विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए थे। बसपा विधायक कांग्रेस में एक साथ शामिल हुए थे ताकि दल बदल विरोधी कानून के तहत उनपर कोई कार्रवाई न हो। राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी के विधायकों के कांग्रेस में विलय के खिलाफ बीजेपी की ओर से विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को भी याचिका दी गई थी, जिसे स्पीकर ने खारिज कर दिया। अब ये मामला राजस्थान हाईकोर्ट में है, जहां सोमवार को इस पर सुनवाई होनी है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक मदन दिलावर ने अदालत में इस मामले में याचिका दायर की है।

बहुजन समाज पार्टी के सभी छह विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए थे, जिसके खिलाफ बीजेपी ने विधानसभा अध्यक्ष को अर्जी दी थी और कहा था कि यह दल बदल कानून के तहत गलत है और बहुजन समाज पार्टी के सभी 6 विधायकों को अयोग्य घोषित करते हुए इनकी सदस्यता खत्म कर दी जाए। विधानसभा अध्यक्ष ने पिछले साल सितंबर को एक आदेश पारित कर कहा था कि छह विधायकों को कांग्रेस का अभिन्न अंग माना जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+