Someshwar Mahadevan: जानिए कौन हैं सोमेश्वर महादेवन? जिनके PM Modi पर बने '400 पार' सॉन्ग ने मचाई धूम

Someshwar Mahadevan PM Modi 400 Paar Song: राजस्थान के सिंगर सोमेश्वर महादेवन उर्फ सोमेश्वर नारायण शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक शानदार गाना बनाया है, जो यूट्यूब पर जमकर पसंद किया जा रहा है।

सिंगर, एक्टर और प्रोड्यूसर सोमेश्वर महादेवन ने कला के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। ऐसे में अब उन्होंने हाल ही एक गाना रिलीज किया है। पीएम मोदी पर बनाए गए गाने का नाम '400 पार' है। जिसमें उन्होंने मोदी की योजनाओं और पीएम मोदी की कार्यशैली की जमकर तारीफ की है।

Singer Someshwar Mahadevan

हाल ही में रिलीज हुए '400 पार' सॉन्ग को यूएसए क्यूब प्रोडक्शन ने अपने यूट्यूब चैलन पर अपलोड किया है। इस गाने को लेकर वनइंडिया हिंदी ने सोमेश्वर महादेवन से बातचीत की, जहां उनसे उनकी जिंदगी से जुड़े सवाल पूछे और इस गाने को बनाने को लेकर उनकी इच्छा के बारे में जनाना चाहा, जिसका उन्होंने बड़े ही बेबाकी से जवाब दिया।

सिंगर ने बताया आखिर क्यों बनाया गाना?

दरअसल, जब उनसे पूछा गया कि आखिर इस गाने को बनाने के पीछे उनकी क्या मंशा थी तो उन्होंने वनइंडिया को बताया कि मैं किसी पार्टी या नेता को सपोर्ट नहीं करता हूं, लेकिन पीएम मोदी की कार्यशैली से मैं प्रभावित हूं, जिसके बाद मैंने यह गाना खुद लिखा, गाया और उसकी वीडियो एडिटिंग भी की।

सिंगर सोमेश्वर महादेवन ने बताया कि इससे पहले वो मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए भी एक गाना बना चुके हैं। जिससे लोगों को वोटिंग के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

गुरु ने दिया सोमेश्वर महादेवन नाम

राजधानी जयपुर के झोटवाड़ा के रहने वाले सिंगर सोमेश्वर शर्मा ने बनाया कि उनका सोमेश्वर महादेवन उनके गुरु द्वारा दिया गया नाम है, जिसको लेकर वो संगीत और कला के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। वहीं संगीत की तरफ उनके रूझान को लेकर उन्होंने बताया कि बचपन से ही उन्हें संगीन में रूचि थी। उनके पिता भी काफी अच्छे गायक थे, जिन्होंने बचपन में उनको संगीत की प्रारंभिक शिक्षा दी थी।

राजस्थान के युवाओं को दे रहे बढ़ावा

बता दें कि उनका सोमेश्वर महादेवन को उनकी सिगिंग के लिए लिए बहुत से पुरस्कार दिए जा चुके हैं। राजस्थान के युवा कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार उनको भारत भूषण सम्मान 2023 और यूपी की एक प्रतिष्ठित एनजीओ राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार 2023 से भी सम्मानित कर चुकी है। सोमेश्वर को इंटरनेशनल आइकॉन 2023 अवॉर्ड भी मिल चुका है।

इतना ही नहीं सोमेश्वर महादेवन अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा का आगाज अपनी रचना गणपति वंदना गाकर किया था। इसके अलावा राजस्थान के पाली में दुनिया का एकमात्र ॐ आकृति में बने शिव मंदिर का आयोजन में भी सोमेश्वर ने अपना खुद का कंपोज किया गया दुनिया का पहला ॐ सॉन्ग लॉन्च किया। आप भी सुनिए पीएम मोदी पर बना '400 पार' गाना, वीडियो अंत में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+