पायलट की बगावत पर बीजेपी नेता ने कहा -सचिन के लिए हमारे दरवाजे खुले हैं
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने सचिन पायलट को राजस्थान के उपमुख्यमंत्री पद से हटा दिया है। इसके अलावा उनके गुट के 2 मंत्रियों को भी अशोक गहलोत कैबिनेट से हटा दिया गया है। सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर बीजेपी से संपर्क करने के आरोप लगाए हैं। इसी बीच राजस्थान से बीजेपी सांसद ओम माथुर ने कहा है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के साथ ही सत्ताधारी पार्टी में कलह शुरू हो गई थी। सीएम अशोक गहलोत को बीजेपी पर आरोप मढ़ने से पहले अपने घर में झांकना चाहिए।

ओम माथुर ने कहा कि, सचिन पायलट के लिए हमारे दरवाजे खुले हैं। अगर कोई भी बीजेपी में आकर हमारी विचारधारा स्वीकार करता है, तो हम लोग हमेशा उसका स्वागत करेंगे। बीजेपी नेता ने कहा कि बीजेपी इतनी बड़ी पार्टी इसलिए बनी है, क्योंकि इसमें लोग शामिल हुए और बीजेपी की विचारधारा जुड़े। हालांकि सचिन पायलट पहले ही साफ कर चुके हैं कि, वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल नहीं होंगे।
एक टीवी चैनल से बात करते हुए ओम माथुर ने कहा कि, जिसने (सचिन पायलट) पांच साल मेहनत की उसे मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया, जो दिल्ली में थे (अशोक गहलोत) उन्हें सीएम बना दिया गया। उसी दिन से यह साफ हो गया कि मेहनत किसी और ने की और फल कोई और खा रहा है। इनकी (कांग्रेस) अंतर्कलह पहले दिन से ही शुरू हो गई थी। माथुर ने कहा कि राजस्थान के लोगों ने कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका दिया था, उन्हें इसका सही इस्तेमाल करना चाहिए था। सीएम को अपनी सरकार बरकरार रखनी चाहिए थी, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। उनकी पार्टी के विधायक उनसे खुश नहीं हैं।
Recommended Video
वहीं आज के पूरे घटनाक्रम पर सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि, आखिरकार मजबूरी में हाई कमांड को फैसला करना पड़ा क्योंकि काफी समय से भाजपा षड़यंत्र कर रही थी। हम जानते थे कि ये षड़यंत्र बहुत बड़ा है होर्स ट्रडिंग हो रही है। ये स्थिति उसी वजह से पैदा हुई है। हमारे कुछ साथी गुमराह होकर दिल्ली चले गए। सचिन पायलट के हाथ में कुछ भी नहीं है, जो पूरा कुनबा है वो भाजपा के हाथ में खेल रहा है। रिजॉर्ट बुक किया गया है, सारी व्यवस्था भाजपा की है। जो टीम पहले मध्य प्रदेश में व्यवस्था कर रही थी वही टीम इस बार व्यवस्था कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications