राजस्थान में कांग्रेस की परेशानी बने मुस्लिम प्रत्याशियों के सामने खड़े निर्दलीय
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा ने एक सीट पर तो कांग्रेस ने 15 सीटों पर मुसलमान उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस 200 में से 195 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस किसी भी सीट को हल्के में नहीं लेना चाहती लेकिन उसके मुसलमान कैंडिडेट एक ऐसी परेशानी का सामना कर रहे हैं, जो उनकी जीत की राह मुश्किल कर सकती है। कांग्रेस ने जिन सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार खड़े किए हैं, वहां निर्दलीय बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से ज्यादातर निर्दलीय उम्मीदवार मुसलमान हैं। ऐसे में पार्टी को डर है कि अगर निर्दलियों की तरफ मुसलमान वोट कटे तो इसका सीधा फायदा भाजपा को मिल सकता है।

मुस्लिम बहुल सीटों पर बड़ी तादाद में निर्दलीय
किशनपोल और आदर्शनगर पर मुस्लिमों की बड़ी आबादी है। किशनपोल विधानसभा में कुल 71 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, जिनमें से 35 मुस्लिम हैं। वहीं, आदर्श नगर में 66 उम्मीदवारों में से 35 मुस्लिम उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने राज्य में जिन 15 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार खड़ किए हैं, उन पर करीब 380 से ज्यादा उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, जिनमें से 125 तो मुस्लिम हैं।

कांग्रेस ने उतारे 15 मुसलमान उम्मीदवार
इन विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 15 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इनमें किशनपोल से अमीन कागजी, तिजारा से एए खान, कामां से जाहिदा खान, सवाई माधोपुर से दानिश अबरार, पुष्कर से नसीम अख्तर, मकराना से जाकिर हुसैन, पोकरण से सालेह मोहम्मद और शिव से अमीन खान चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने तीन मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है, इनमें जाहिदा खान, रामगढ़ से साफिया और लाडपुरा से गुलनेज प्रत्याशी हैं।

भाजपा से सिर्फ एक मुसलमान को टिकट
भाजपा ने इस बार राजस्थान में सिर्फ एक मुसलमान को टिकट दिया है। भाजपा से वसुंधरा राजे सरकार में मंत्री युनूस खान टोंक से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां कांग्रेस से सचिन पायलट उनके सामने हैं। 2013 में बीजेपी ने चार मुस्लिम चेहरे उतारे थे जिनमें से युनुस खान डीडवाना और हबीबुर्रहमान ने नागौर से जीत हासिल की थी। राजस्थान की सभी सीटों पर 7 दिसंबर को एक ही चरण में मतदान होना है। 11 दिसंबर को नतीजे आएंगे।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications