Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'सोनम जेल में, उसे तो जला नहीं सकते इसलिए', होलिका दहन पर बेटे राजा के गम में डूबी मां ने लिया बड़ा फैसला

Raja Raghuvanshi murder case: होली के पावन पर्व पर, जब चारों ओर रंगों और खुशियों की आहट गूंज रही है, उसी बीच मध्‍य प्रदेश के इंदौर का एक परिवार अपने मरे हुए बेटे के गम में डूबा हुआ है। होलिका दहन की पवित्र अग्नि के सामने खड़ा बिजनेसमैन राजा रघुवंशी का परिवार आज सिर्फ एक रस्म नहीं निभा रहा, बल्कि अपने दिल के दर्द को आग के हवाले कर दिया है।

कहा जाता है कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है-और इसी विश्वास के साथ आज एक इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्‍या के बाद उसकी मां ने अनोखा और भावुक फैसला लिया। राजा की मां ने बेटे की हत्‍यारन पत्‍नी सोनम की शादी की साड़ी को होलिका दहन में समर्पित कर दी है।

Raja Raghuvanshi murder case

मां बोली- सोनम तो जेल में तो उसे तो जला नहीं सकते

राजा रघुवंशी की मां बोली, "होलिका दहन बुराई के अंत का प्रतीक है। सोनम तो जेल में है, उसे नहीं जला सकते, लेकिन उसकी शादी की साड़ी और उससे जुड़ी यादों को जलाकर हम अपने जीवन से उस बुराई को खत्म करना चाहते हैं।" घर में रखी वह साड़ी अब सिर्फ कपड़ा नहीं, बल्कि टूटे विश्वास और बिखरे सपनों की कहानी बन चुकी है।

होली पर सोनम ने खुद राजा को बुलाया

मां ने रोते हुए कहा, पिछले साल की होली की यादें आज भी परिवार को झकझोर देती हैं। सोनम ने खुद राजा को फोन कर घर बुलाया था-"रंग लगाने के लिए आओ।" राजा गया, गुलाल उड़ा, हंसी बिखरी, और परिवार ने साथ मिलकर होली खेली। उस दिन राजा की मां ने पूरे उत्साह से वीडियो बनाया था।

राजा के जाने के बाद अब जीवन में कोई रंग नहीं

मां बोली- "पिछले साल बेटे की होली खेलते हुए मैंने वीडियो बनाई थी, और आज उसी वीडियो को देखकर उसे याद कर रही हूं।" राजा अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनके जाने के बाद इस परिवार के जीवन से जैसे सारे रंग उड़ गए हैं। मां का कहना है, "राजा के जाने के बाद हमारे जीवन में अब कोई रंग नहीं बचा। न होली, न दीपावली, अब कोई त्योहार नहीं मनाते।"जहां कभी त्योहारों पर रोशनी और रंग हुआ करते थे, अब वहां सन्नाटा और शोक है।

क्या था राजा रघुवंशी हत्‍या का पूरा मामला?

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की कहानी मई 2025 में शुरू हुई। वह अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून पर मेघालय गए थे। इसी दौरान उनकी कथित रूप से हत्या कर दी गई। इस मामले में कुल पांच आरोपियों को नामजद किया गया है जिसमें पत्नी सोनम, उसका ब्वाॅय फ्रेंड राज कुशवाहा और तीन कथित हमलावर: विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी थे।

पुलिस के अनुसार सभी आरोपी मेघालय पहुंचे थे और घटना में उनकी संलिप्तता पाई गई। फिलहाल सभी आरोपी जेल में हैं और अदालत में मामला विचाराधीन है।

जानिए कैसे इंदौर राजा रघुवंशी हत्याकांड में आया ट्विस्ट, सोनम की जमानत याचिका में नया दावा – “शादी से खुश थी
जानिए कैसे इंदौर राजा रघुवंशी हत्याकांड में आया ट्विस्ट, सोनम की जमानत याचिका में नया दावा – “शादी से खुश थी
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+