राज ठाकरे के वफादार कुत्ते ने उनकी पत्नी शर्मिला के चेहरे को बुरी तरह काट खाया
मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) सुप्रीमो राज ठाकरे की पत्नी के चेहरे को उनके ही वफादार कुत्ते ने बुरी तरह काट खाया है। घटना मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे की है। राज ठाकरे की पत्नी शर्मिला जब पालतू कुत्ते 'बॉन्ड' को खाना देने गई थीं उसी वक्त उसने उनपर हमला बोल दिया। गंभीर रूप से जख्मी शर्मिला को हिंदूजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां जाने-माने प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर अनिल टिम्बरवाला की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

दोनों कुत्ते ट्रेन्ड है और घर की सबसे निचली मंजिल पर रहते हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इन कुत्तों ने आज तक ना ही राज ठाकरे और ना ही उनकी पत्नी शर्मिला पर भौंका तक नहीं है। आपको बताते चलें कि शर्मिला सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय हैं। वो अक्सर राज ठाकरे के साथ सार्वजनिक समारोहों में नजर आती रहती है। शर्मिला ठाकरे मराठी रंगमंच के मशहूर कलाकार, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर मोहन वाघ की बेटी हैं।












Click it and Unblock the Notifications