Raj Kundra: पति ही नहीं पिता की वजह से भी लोगों ने बनाया था शिल्पा को निशाना, लगे थे धोखाधड़ी के आरोप

मुंबई, 21 जुलाई। बॉलीवुड की धड़कन गर्ल शिल्पा शेट्टी के पति और देश के जाने-माने बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने और उसे ऐप के जरिए लोगों को दिखाने का आरोप लगा है। इस संबंध में फरवरी में मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई और उस जांच में राज का ही नाम मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आया, जिसके बाद कुंद्रा को अरेस्ट किया गया था, वो अभी 23 जुलाई तक के लिए पुलिस कस्टडी में रहेंगे। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी भी लोगों के निशाने पर हैं, लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

 सुरेंद्र शेट्टी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था

सुरेंद्र शेट्टी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था

वैसे आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी केवल अपने पति की ही वजह से लोगों का निशाना नहीं बनी हैं। वो इससे पहले भी अपने पिता की वजह से लोगों के निशाने पर आ चुकी हैं। बात साल 2016 की है, जब उनके पिता सुरेंद्र शेट्टी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

Recommended Video

    Raj Kundra Pornography Case: Mumbai Police का आरोप ब्रिटिश पोर्न कंपनी से थे संबंध | वनइंडिया हिंदी
    शिल्पा के पिता पर धोखाधड़ी का आरोप

    शिल्पा के पिता पर धोखाधड़ी का आरोप

    उस वक्त शिल्पा गम के साए में डूबी हुई थीं लेकिन इसी बीच एक बिजनेसमैन ने उन पर और उनके पिता पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। बिजनेसमैन का आरोप था कि शिल्पा के पिता ने उनसे अपने बिजनेस में निवेश करने के लिए 21 लाख रुपए उधार लिए थे जो उन्हें साल 2017 में लौटाने थे लेकिन इससे पहले ही उनका निधन हो गया और इस वजह से अब वो रकम शिल्पा शेट्टी उन्हें दें।

     'शिल्पा ने पैसे देने से मना कर दिया था'

    'शिल्पा ने पैसे देने से मना कर दिया था'

    लेकिन शिल्पा ने पैसे देने से मना कर दिया था। उनका कहना था कि वो तो उसे ठीक से जानती भी नहीं है, वो चालबाज इंसान है जो उनकी कार का मैकेनिक हुआ करता था वो जो कुछ भी कह रहा है वो गलत और बेबुनियाद है, उनके पापा ने कभी उससे पैसे नहीं लिए हैं। जबकि बिजनेसमैन का कहना था कि वो झूठ बोल रही हैं, शिल्पा और उनका मां दोनों उस बिजनेस की पार्टनर थी और वो जानबूझकर अब पैसे देने से मना कर रही हैं। ये मामला भी मीडिया में काफी सुर्खियां बना था, लोगों ने शिल्पा के खिलाफ काफी अनाप-शनाप बातें की थीं।

    'पोर्नोग्राफी केस में शिल्पा का नाम नहीं'

    'पोर्नोग्राफी केस में शिल्पा का नाम नहीं'

    आपको बता दें कि पोर्नोग्राफी केस में अभी तक शिल्पा का नाम नहीं आया है। पुलिस को फिलहाल उनके इस केस में शामिल होने के तार नहीं मिले हैं। मुंबई पुलिस का कहना है कि अभी तक हमें शिल्पा शेट्टी के इस पूरे मामले में सक्रिय रूप से भूमिका के कोई सबूत नहीं मिले हैं। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल राज कुंद्रा के गिरफ्तार होने के बाद से शिल्पा शेट्टी का कोई भी बयान सामने नहीं आया है, उन्होंने अपनी सारी शूटिंग को भी कैंसिल कर दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+