राज कुंद्रा का 2012 का ट्वीट वायरल, पोर्न और वेश्यावृत्ति को लेकर कही थी ये बात
मुंबई, 20 जुलाई। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्न फिल्म बनाने के आरोप में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। राज कुंद्रा के साथ रायन को भी इस पूरे मामले में क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद उनका 9 साल पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। बड़ी संख्या में लोग इस पुराने ट्वीट को शेयर कर रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि राज कुंद्रा ही इस पूरे पोर्न फिल्म रैकेट के मुख्य आरोपी हैं। बता दें कि 2012 में राज कुंद्रा ने दो ट्वीट किए थे, यह ट्वीट वेश्वयावृत्ति और पोर्नोग्राफी पर थे।
Recommended Video

पुराना ट्वीट वायरल
राज कुंद्रा ने जो दो ट्वीट किए थे उसमे पहले ट्वीट में राज ने लिखा कि आखिर पोर्न और प्रोस्टिट्यूशन में क्या फर्क है। आखिर क्यों किसी को कैमरे के सामने सेक्स करने के लिए पैसे देना कानूनी है जबकि दूसरा गैर कानूनी है। बता दें कि राज कुंद्रा को सोमवार को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पोर्न फिल्म बनाने और इसे मोबाइल ऐप पर शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

नेता पोर्न देख रहे, एक्टर राजनीति कर रहे
एक दूसरे ट्वीट में राज कुंद्रा ने कहा कि भारत, जहां अभिनेता क्रिकेट खेल रहे हैं, क्रिकेटर्स राजनीति खेल रहे हैं, पॉलिटिशियन पोर्न देख रहे हैं, पोर्न स्टार एक्टर बन रहे हैं। राज कुंद्रा ने यह ट्वीट 3 मई 2012 को किया था। राज के ये दोनों ही ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और लोग उनपर निशाना साध रहे हैं कि आखिर आप ही तो पोर्न की सप्लाई कर रहे थे।

राज कुंद्रा मुख्य साजिशकर्ता
मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नागरेले ने कहा कि हमने राज कुंद्रा को इस मामले में गिरफ्तार किया है, क्योंकि वह इसके मुख्य साजिशकर्ता हैं। हमारे पास उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। राज के खिलाफ 4 फरवरी को केस दर्ज हुआ था, उनके खिलाफ एक महिला ने केस दर्ज कराया था। महिला ने अपनी एफआईआर में राज कुंद्रा पर संगीन आरोप लगाए थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

क्राइम ब्रांच जांच में जुटी
केस दर्ज होने के बाद इसे क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इससे पहले भी हमने पोर्नोग्राफी से जुड़ी शिकायत दर्ज की थी जिसमे एक अभिनेत्री और अन्य कुछ लोग आरोपी हैं। हम इस पूरे मामले की जांच करेंगे और यह पता लगाने की कोशिश करेंगे क्या यह मामला भी राज कुंद्रा के मामले से जुड़ा है। फिलहाल राज कुंद्रा पुलिस की हिरासत में हैं।












Click it and Unblock the Notifications