'हार्ट अटैक हो रहा है...', राज कौशल की बात सुन अस्पताल लेकर भागीं मंदिरा बेदी लेकिन तब तक हो चुकी थी देर
'हार्ट अटैक हो रहा है...', राज कौशल की बात सुन अस्पताल लेकर भागीं मंदिरा बेदी लेकिन तब तक हो चुकी थी देर
मुंबई, 02 जुलाई: एक्ट्रेस और टीवी एंकर मंदिरा बेदी के पति और डॉयरेक्टर राज कौशल का 30 जून को हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। राज कौशल के निधन से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। इसी बीच मंदिरा बेदी और राज कौशल के दोस्त म्यूजिक डायरेक्टर सुलेमान मर्चेंट ने इस बात का खुलासा किया है कि कैसे राज कौशल की तबीयत बिगड़ी और मंदिरा ने उनको बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। सुलेमान मर्चेंट ये भी बताया कि राज कौशल जब 30-32 साल के थे तब भी उनको हार्ट अटैक आया था। उन्होंने बताया कि राज कौशल के निधन से कुछ मिनट पहले क्या हुआ था।

'शाम से ही तबीयत ठीक नहीं थी राज कौशल की'
म्यूजिक डायरेक्टर सुलेमान मर्चेंट ने ईटाइम्स को बताया, ''शाम से ही राज कौश की तबीयत ठीक नहीं थी, वो असहज महसूस कर रहा था, इसलिए उसने एक एंटासिड टैबलेट लिया था और सोने चला गया था।" राज कौशल और सुलेमान की दोस्ती काफी सालों पुरानी थी। बुधवार (30 जून) को सुलेमान मंदिरा बेदी से मिलने भी गए थे और शोक संवेदना व्यक्त कीं।
Recommended Video

'शायद अस्पताल जाते वक्त ही राज कौशल की सांसें बंद हो गईं'
सुलेमान मर्चेंट ने आगे कहा, ''बुधवार सुबह लगभग 4 बजे का वक्त था, राज को बहुत अधिक बैचेनी होने लगी। वह बेहोश हो रहा था। राज ने मंदिरा को कहा, 'मुझे हार्ट अटैक हो रहा है...' मंदिरा ने राज की बिगड़ती हालत देख फौरन आशीष चौधरी को बुलाया, जो उनके पास पहुंच गए। मंदिरा और आशीष ने राज को फौरन कार में बिठाया लेकिन राज उस वक्त तक होश खो रहा था। मुझे लगता है कि अगर मैं गलत नहीं हूं तो जब वे राज को लीलावती अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में राज का निधन हो गया था। उसी दौरान उन्होंने अगले 5-10 मिनट में महसूस किया कि राज की नब्ज नहीं चल रही है। इससे पहले कि वे डॉक्टर के पास पहुंचते, बहुत देर हो चुकी थी।''

'राज कौशल को पहले भी 30-32 की उम्र में आया था अटैक'
सुलेमान मर्चेंट ने आगे कहा, राज को एक बार पहले भी दिल का दौरा पड़ा था। उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि वह (राज कौशल) तब 30-32 के थे। लेकिन उन्होंने उस हार्ट अटैक के बाद बहुत सावधानी बरती और तब से वह ठीक था।''

सुलेमान बोले-राज के साथ मैंने 25 साल की दोस्ती खो दी...'
सुलेमान और राज कौशल 25 साल से अधिक समय से एक-दूसरे के दोस्त थे। सुलेमान ने कहा, 'मैंने राज के साथ-साथ 25 सालों की दोस्ती भी खो दी। मैं उसे राज) उन दिनों से जानता हूं, जब वह 'दस' में मुकुल आनंद को असिस्ट कर रहे थे। मैं कई महीने पहले कोरोना महामारी के दौरान एक बार उसके घर गया था। सलीम और मैंने उनकी पहली फिल्म ''प्यार में कभी कभी'' में म्यूजिक दिया था। उसका जाना हमारे लिए बहुत ज्यादा चौंकाने वाला है।"












Click it and Unblock the Notifications