राज बब्बर ने चुनावी रैली में पीएम मोदी की मां का नाम लेकर दिया ये विवादित बयान

Recommended Video

    Raj Babbar ने PM Modi नहीं, बल्कि उनकी मां पर दिया विवादित बयान, आप भी सुनिए । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में चुनावी रैलियों में लगातार नेता एक दूसरे पर तीखे हमले बोल रहे हैं। इस बार कांग्रेस के दिग्गज नेता राज बब्बर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ऐसा बयान दिया है, जिसकी वजह से वह विवाद में आ गए हैं। राज बब्बर ने मध्य प्रदेश के इंदौर मे एक रैली के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते थते कि डॉलर के सामने रुपया इतना गिर गया है कि उश वक्त के प्रधानमंत्री की उम्र बता करके कहते थे कि उनकी उम्र के करीब जा रहा है।

    raj babbar

    राज बब्बर ने कहा कि नरेंद्र मोदी मनमोहन सिंह का नाम लेकर कहते थे कि रुपया उनकी उम्र के करीब आ गया है। लेकिन आज का रुपया आपकी पूजनीय माताजी की उम्र के करीब नीचे गिरना शुरू हो गया है। राज बब्बर ने नरेद्र मोदी के उस बयान का जिक्र किया जो उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिया था। राजबब्बर के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि एक बार फिर से कांग्रेस को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।

    इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ अपने बयान की वजह से विवाद में आए थे। उनका एक टेप सामने आया था, जिसमे वह कहते हैं कि जबतक 90 फीसदी मुसलमान वोट नहीं डालता है हमे नुकसान उठाना पड़ेगा। यही नहीं सीपी जोशी ने भी हिंदुत्व को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि हिंदुत्व के बारे में सिर्फ पंडित ही बात कर सकते हैं, उमा भारती और नरेंद्र मोदी पंडित नहीं हैं, वह इसके बार में बात नहीं कर सकते हैं।

    इसे भी पढ़ें- सीलिंग केस में मनोज तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अदालत ने कार्रवाई करने से किया इनकार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+