दिल्‍ली-हरियाणा समेत भारत के इन हिस्‍सों में वीकेंड पर बरसेंगे बादल, चल रहीं चक्रवाती हवाएं

नई दिल्ली। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सप्ताहांत में बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ शुक्रवार से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है और चक्रवाती परिसंचरण की भी संभावना है। यदि अनुमान सही रहा तो इस सप्ताह पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाएगा। कहीं-कहीं व्‍यापक तौर पर बारिश भी होगी।

भारत-बांग्‍लादेश और अफगानिस्तान में मौसम के बदलाव

भारत-बांग्‍लादेश और अफगानिस्तान में मौसम के बदलाव

विभाग के अनुसार, उत्तरी बांग्लादेश पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है और, पश्चिमी विक्षोभ से एक चक्रवाती परिसंचरण अफगानिस्तान पर भी बना हुआ है। एक ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ शुक्रवार से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। वहीं, शनिवार को राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवाओं का दायरा बनने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में छिटपुट बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।

इस हफ्ते भारत के इन राज्‍यों में बारिश की संभावना

इस हफ्ते भारत के इन राज्‍यों में बारिश की संभावना

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में शुक्रवार को छिटपुट बारिश की संभावना है। सप्ताहांत में इस क्षेत्र में व्यापक वर्षा होने की संभावना है। वहीं, मध्य प्रदेश में भी छिटपुट वर्षा की संभावना है। विभाग की ओर से बताया गया है कि, इस सप्ताह पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है।

Recommended Video

    Jammu Kashmir में भारी बर्फ के बीच पेट्रोलिंग करती दिखी Indian Army | #Shorts | वनइंडिया हिंदी
    इन राज्‍यों में अगले दो दिनों कड़ाके की ठंड पड़ेगी

    इन राज्‍यों में अगले दो दिनों कड़ाके की ठंड पड़ेगी

    मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश और बिहार राज्‍यों के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। वहीं, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 'कोल्ड डे' की स्थिति रहने की संभावना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+