दिल्ली समेत इन 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी

दिल्ली समेत इन 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों जमकर मॉनसून की बारिश हो रही है। बारिश के चलते कई राज्य बाढ़ से जूझ रहे हैं और लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली समेत सात राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में दिनभर बादल छाए रहने के बाद बुधवार शाम तक बारिश हो सकती है। दिल्ली के अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना और नागालैंड में अगले 24 घंटों के भीतर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

30-40 किमी/घंटे की हवाओं के साथ भारी बारिश

30-40 किमी/घंटे की हवाओं के साथ भारी बारिश

आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में बीते दो दिनों से पहले लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही थी। इस बारिश से जहां लोगों को गर्मी से निजात मिली, वहीं प्रदूषण भी काफी हद तक कम हुआ। लेकिन, सोमवार से मौसम में एक बार फिर गर्मी देखने को मिली। अब मौसम विभाग ने एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में बुधवार शाम से बारिश की संभावना जताई है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 4 घंटों के दौरान महाराष्ट्र के ठाणे, पालघर और रायगढ़ में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बिहार और झारखंड में भी बारिश के आसार

बिहार और झारखंड में भी बारिश के आसार

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरी, मध्य और दक्षिण-पश्चिमी अरब सागर की ओर से 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऐसी स्थिति में बिहार और झारखंड में भी बारिश के आसार बन रहे हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश में मॉनसून की रफ्तार फिलहाल धीमी है और कुछ जिलों में लोग उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों में यूपी के इन जिलों में बारिश होने की संभावना है। गौरतलब है कि इस बार मॉनसून जहां काफी लेट पहुंचा है, वहीं बारिश में भी कमी देखने को मिल रही है।

कई राज्यों में बाढ़ से हालात खराब

कई राज्यों में बाढ़ से हालात खराब

वहीं, कुछ राज्यों में लगातार हो रही बारिश से हालात बेकाबू भी हो रहे हैं। असम, बिहार, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में बारिश के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिहार और असम में बारिश के बाद आई बाढ़ के कारण लाखों लोगों के जीवन पर संकट खड़ा हो गया है। दोनों राज्यों में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। लोगों को पीने के पानी तक के लिए जूझना पड़ रहा है। बारिश ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी जबरदस्त कहर मचाया हुआ है। बारिश के कारण हुए जलभराव में बीते शनिवार को बदलापुर और वानगानी रूट पर चलने वाली महालक्ष्मी एक्सप्रेस पानी में फंस गई। इस ट्रेन में करीब 700 यात्री सवार थे, जिन्हें भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना, नेवी और एनडीआरएफ के जवानों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित बचाया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+