यूपी के इन शहरों में अगले 3 घंटों में भयंकर तूफान की आशंका, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया
Recommended Video

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने यूपी के हरदोई, सीतापुर, फरुख़ाबाद और आस-पास के इलाकों में अगले 3 घंटों के अंदर बारिश और ओले गिरने की संभावना व्यक्त की है और लोगों को इसके प्रति सजग रहने को कहा है। मालूम हो कि सोमवार रात आए तूफान ने यूपी, बिहार और झारखंड में भारी तबाही मचाई है, इस तूफान ने 35 लोगों की जान ले ली है, जिसमें यूपी के 5 लोग शामिल हैं।

सभी मरने वाले यूपी के उन्नाव शहर के रहने वाले हैं, उन्नाव जिलाधिकारी रवि कुमार ने मीडिया को बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा, जबकि पीड़ितों के इलाज की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
पूरे यूपी में रिकॉर्ड गर्मी
आपको बता दें कि तूफान का शिकार हुआ यूपी पहले ही गर्मी की मार झेल रहा है, सोमवार को लखनऊ के अलावा यूपी के ज्यादातर शहरों में तापमान सामान्य से काफी अधिक रिकार्ड हुआ। इलाहाबाद 46.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा तो वहीं झांसी, आगरा, उरई में भी पारा 46 डिग्री सेल्सियस पार गया। सुल्तानपुर में तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि राज्य के अधिकतर शहर 'लू' की चपेट में हैं।












Click it and Unblock the Notifications