अगले दो घंटे में दिल्ली और आसपास तेज हवाओं के साथ बारिश
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मंगलवार को शाम चार बजे के करीब तेज हवा और बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने दोपहर दो बजे बताया है कि आने वाले दो घंटे में दिल्ली एनसीआर, मथुरा, आगरा, अलवर और भरतपुर में तेज हवाएं के साथ बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश के कई दूसरे इलाकों में भी मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव को लेकर अलर्ट जारी किया है।

इससे पहले सोमवार शाम मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आंधी, तूफान के साथ भारी बारिश की आशंका जताई। विभाग ने राजधानी लखनऊ के अलावा उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, गोंडा, कासगंज, इटावा, कन्नौज, प्रतापगढ़ शामिल हैं। इनके अलावा इन जिलों के आस-पास के क्षेत्रों में भी मौसम बिगड़ने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है।
मौसम विभाग ने बताया है कि 22 जून को सक्रिय होने के बाद एक सप्ताह के भीतर मानसून झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, और उत्तराखंड छा जाएगा। विभाग ने मध्य एवं उत्तर-पश्चिमी हिस्से में भी अच्छी बारिश होने का अनुमान जताया है, विभाग ने दावा किया है कि 22 जून से मानसून फिर से सक्रिय हो जाएगा। इसके बाद उत्तर भारत में भी जोरदार बारिश होगी।












Click it and Unblock the Notifications