Ram Mandir: स्टेशन पर होगा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण, रेलवे का रामभक्तों को तोहफा
Railway Live Streaming Ram Mandir Inauguration: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इससे पहले गुरुवार को मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति विधि विधान के साथ स्थापित कर दी गई है। पूरे देश में उत्सव का माहौल है। ऐसे में रेलवे ने भी रामभक्तों को तोहफा दिया है। रेलवे प्राण प्रतिष्ठा समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग करेगी।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 22 जनवरी को केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। वहीं इसी कड़ी में अब अयोध्या से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा दिखाने के लिए रेलवे ने भी विशेष तैयारी की है। रेलवे स्टेशनों पर 9 हजार टीवी लगवाएगा।

रामभक्तों को रेलवे का तोहफा
रेलवे सूत्रों के मुताबिक रेलवे पूरे देश में अयोध्या में भगवान राम के प्राणप्रतिष्ठा समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग की अपने यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगा। देश भर के रेलवे स्टेशनों पर कम से कम 9000 स्क्रीन उपलब्ध रहेगी। अब राम भक्त रेलवे स्टेशन पर इस भव्य कार्यक्रम से अछूते नहीं रहेंगे।
प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण
भारतीय रेलवे की तरफ से यात्रियों के लिए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग का इंतजाम किया जा रह है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि रेलवे यात्रियों को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण दिखाएगी। इसके लिए देश भर के रेलवे स्टेशनों पर कम से कम 9000 स्क्रीन लगाए जाएंगे।
केंद्र कर्मचारियों की होगी आधे दिन की छुट्टी
रेलवे का लाइव स्ट्रीमिंग का फैसला ऐसे वक्त आया है, जब मोदी सरकार ने राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम के तहत बड़ा फैसला लेते हुए 22 जनवरी को केंद्रीय ऑफिसों में आधे दिन की छुट्टी करने का ऐलान किया है।
2:30 बजे तक बंद रहेंगे ऑफिस
सरकार ने केंद्र के अन्तर्गत आने वाले दफ्तरों में हाफ डे की घोषणा की है, ताकि केंद्र सरकार के कर्मचारी भी इस प्रोग्राम को लाइव देख सकें। बता दें कि केंद्र के तहत आने वाले सभी दफ्तर और संस्थाएं 22 जनवरी के दिन दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications