रेलवे का बड़ा ऐलान, पटरी पर लौटेगी 1 हजार रद्द ट्रेनें
नयी दिल्ली। हर साल सर्दी में गहरे कोहरे की वजह से कई ट्रेने रद्द की जाती है। कोहरे की वजह से ट्रेनों की आवाजाही सबसे ज्यादा प्रभावित होती है।ऐसे में रेलवे को करोड़ों को नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में इस साल कम कोहरे को देखते हुए रेलवे ने समीक्षा बैठक के बाद रद्द की कई 1274 ट्रेनों को फिर से शुरु करने का फैसला किया है।

रेलवे ने रद्द की गई 1274 ट्रेनों को 14 जनवरी से दोबारा शुरू करने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि इस बार भी कोहरे की आशंका के चलते रेलवे ने देरी, सुरक्षा और सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए 8 जनवरी से लेकर 29 फरवरी के बीच करीब 6000 ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया था, लेकिन इस साल कम कोहरा होने की वजह से इस ट्रेनों का परिचालन दोबारा से शुरु कर दिया गया है।
रेलवे बोर्ड ने ये फैसला भी किया है कि बाकी बची रद्द ट्रेनों के बारे में हर हफ्ते मीटिंग करके फैसला लिया जाएगा। ऐसे में रेलवे को उम्मीद है कि जल्द ही बाकी रद्द ट्रेनों बहाल कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications