'बस भगवान भरोसे चल रही', Video बनाकर शख्स ने बयां की ट्रेन की 'खस्ता हालत', रेलवे का मिला ऐसा जवाब
Maurya Express train Video: देश में ट्रेनों की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। वंदे भारत जैसी हाई स्पीड ट्रेन आज देश के हर कोने में दौड़ रही हैं, लेकिन आज भी कुछ ट्रेनों की स्थिति पुराना दिनों को याद दिला देती है। ऐसा ही एक ट्रेन का वीडियो एक शख्स ने दिखाया, जो अपनी बदहाली खुद बयां कर रही है।
मौर्या एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री ने ट्रेन की कथित "खराब" स्थिति को दर्शाने वाला एक वीडियो रिकॉर्ड किया। यह फुटेज उनके दोस्त ने 7 मार्च को एक्स (ट्विटर) पर शेयर किया था। जो अब वायरल हो चुका है।

एक्स यूजर राहुल ने वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि ट्रेन की हालत इतनी खराब थी कि सारे नट-बोल्ट ढीले थे और दीवारें टूट गईं, जिनके हवा अंदर की तरफ आ रही थी।
Recommended Video
वीडियो में देखिए अंदर की बदहाल कंडीशन
यूजर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- "मेरा एक मित्र कल 15027 मौर्या एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहा था। ट्रेन की हालत इतनी खराब थी कि बाहर से हवा आ रही थी, सारे नट-बोल्ट ढीले थे और दीवारें टूटी हुई थीं। ट्रेन भगवान की भरोसे से चल रही थी।"
ऑनलाइन पोस्ट किए जाने के बाद से, वीडियो को 81 हजार से अधिक बार देखा गया और सोशल मीडिया यूजर्स ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में अपनी चिंताएं जाहिर की।
लोगों इस वीडियो पर अपने-अपने तरीके से रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "दक्षिण में हमारी ट्रेनों में सुधार हुआ है, साथ ही वे साफ हैं। जब ट्रेनें उत्तर से आती हैं, तो वे हमेशा गंदी होती हैं। लोगों में नागरिक भावना गायब है।"
रेलवे ने किया कमेंट, जानिए क्या कहा?
ऐसे में जैसे ही यह पोस्ट हजारों टिप्पणियों और विचारों के साथ वायरल हो गई, यात्रियों की सहायता के लिए आधिकारिक अकाउंट रेलवे सेवा ने एक्स पर पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। रेलवे सेवा ने कमेंट करते हुए बताया कि आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारी को भेज दिया गया है।
इसकी के साथ मंडल रेल प्रबंधक, लखनऊ मंडल, पूर्वोत्तर रेलवे के आधिकारिक एक्स हैंडल ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है।












Click it and Unblock the Notifications