बिना टिकट पकड़े गए तो 3 गुना ज्यादा जुर्माना,रेलवे ने शुरू की तैयारी
नई
दिल्ली। रेलवे से सफर करने वाले लोगों के लिए ये खबर अहम है, खासकर उन लोगों के लिए जो बिना टिकट के ही ट्रेनों में ये सोचकर चढ़ जाते हैं कि पकड़े जाने पर जुर्माना दे कर बच जाएंगे, लेकिन आपको बता दें कि ऐसा करना अब आपको महंगा पड़ेगा। रेलवे बेटिकट यात्रा पर जुर्माना बढ़ाने पर विचार कर रही है। अगर ये प्रस्ताव मंजूर हो गया तो बेटिकट पकड़े जाने पर आपको 1000 रुपए का जुर्माना देना होगा। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
बिना टिकट पकड़े जाने पर देना होगा भारी जुर्माना
रेलवे बिना टिकट की रेल यात्रा पर जुर्माना 250 रुपए से बढ़ाकर अब 1,000 रुपए करने पर विचार कर रहा है। पश्चिमी रेलवे ने रेलवे बोर्ड को बेटिकट यात्रियों पर जुर्माने को रकम को तीन गुना बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। माना जा रहा है कि कि रेलवे बोर्ड इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दे। ऐसा इसलिए क्योंकि रेलवे बोर्ड के अधिकारियों को लगता है कि भारी भरकम जुर्माना भरने पर लोगों में बेटिकट यात्रा करने की प्रवृत्ति कम होगी। पश्चिम रेलवे ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी के मुंबई दौरे के दौरान जुर्माना बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था। रेलवे बोर्ड ने भरोसा दिया है कि वो इस प्रस्ताव पर विचार करेंगे।

जुर्माने से रेलवे की कमाई
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक अक्सर यात्री यहीं सोचकर टिकट नहीं लेते हैं कि उन्हें लगता है कि अगर नहीं पकड़े गए तो बहुत बेहतर और अगर पकड़े जाने के बाद फाइन भरना मंथली सीजन टिकट लेने के मुकाबले सस्ता है। आपको बता दें कि सेंट्रल रेलवे में रोजाना 3000, पश्चिम रेलवे में 1300 को करीब बेटिकट यात्री पकड़े जाते हैं। सेंट्रल रेलवे को जुर्माने से रोजाना 15 लाख और पश्चिम रेलवे को 5 लाख की आमदनी होती है।

2002 में बढ़ाया गया था जुर्माना
आपको बता दें कि इससे पहले रेलवे ने साल 2002 में रेलवे में जुर्माने की रकम बढ़ाई थी। साल 2002 में प्रथम और द्वितीय श्रेणी के बेटिकट यात्रा करने पर 50 रुपए का जुर्माना लगता था, जिसे बढ़ाकर 250 रुपए किया गया। अब उम्मीद की जा रही है कि रेलवे इसे और बढ़ाकर 1000 रुपए कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications