Railway New Time Table: लगभग 700 ट्रेनों के यात्रा के समय में 2 घंटे तक की कटौती, नवंबर में समय से पहले पहुंचाएंगी ये ट्रेनें
भारतीय रेलवे नवंबर महीने से नया टाइमटेबल लाने जा रहा है। नए टाइमटेबल के मुताबिक लंबी दूरी की लगभग 700 ट्रेनों के यात्रा के समय में 2 घंटे तक की कटौती की गई है।
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे नवंबर महीने से नया टाइमटेबल लाने जा रहा है। नए टाइमटेबल के मुताबिक लंबी दूरी की लगभग 700 ट्रेनों के यात्रा के समय में 2 घंटे तक की कटौती की गई है। यानी कि अब नवंबर से आपको अपने गंतव्य स्थान पहले से कम समय में पहुंचाएगी। रेलवे बोर्ड को इस मामले में पहले ही रेल मंत्री पीयूष गोयल की तरफ से निर्देश मिल चुके हैं।

रेलवे बोर्ड के अधिकारी के मुताबिक यह देश में ट्रेनों की औसत गति को बढ़ाने के लिए रेलवे ने यह कदम उठाया है। इसके लिए रेलवे ने इनोवेटिव टाइमटेबल लागू करने का फैसला लिया है। इस टाइमटेबल में गंतव्य स्टेशन पर ट्रेनों के पहुंचने और फिर वहां से लौटने के बीच की समय की अवधि को सदुपयोग किया जाएगा। ट्रेनों के रखरखाव के लिए अब 2 से 4 घंटे का समय दिया जाएगा।
अधिकारी ने बताया कि ऐसा करने से लंबी दूरी की कम से कम 700 ट्रेनों के यात्रा के समय में 15 मिनट से लेकर 2 घंटे तक की कमी आएगी। रेलवे ने इसके लिए ट्रेनों का इंटरनल आडिट भी शुरू कर दिया है। वहीं रेलवे ने इसके साथ ही 50 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को सुपरफास्ट एक्सप्रेस में बदलने का भी फैसला किया है।
बता दें कि नया टाइम टेबल लागू होने के बाद भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस समय से 95 मिनट पहले पहुंचेंगी जबकि गुवाहाटी-इंदौर स्पेशल अपनी 2330 किलोमीटर की यात्रा 115 मिनट पहले खत्म करेगी और 1929-किलोमीटर गाज़ीपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस की यात्रा 95 मिनट पहले पूरी हो जाएगी।
स्टेशनों पर भी ट्रेनों के समय को कम कर दिया गया है। इसी तरह, रेलगाड़ियां उन स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी जहां लोग कम चढ़ते हैं।












Click it and Unblock the Notifications