रेलवे ने रद्द की 46 ट्रेनें, 1 दिसंबर से 13 फरवरी तक नहीं चलेंगी ये

रेलवे ने रद्द की 46 ट्रेनें, 1 दिसंबर से 13 फरवरी तक नहीं चलेंगी ये

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने करीब 46 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इन ट्रेनों को 1 दिसंबर से लेकर 13 फरवरी तक के लिए रद्द किया गया है। बताया जा रहा है कि इन ट्रेनों को रद्द करने का फैसला कोहरे की वजह से लिया गया है। यह सभी ट्रेनें उन क्षेत्रों की हैं, जहां पर कोहरा काफी अधिक मात्रा में होता है। यही कारण है कि इन क्षेत्रों में चलने वाली ट्रेनों के फेरों को भी कम करने की योजना बनाई गई है।

रद्द की गई ये ट्रेनों

रद्द की गई ये ट्रेनों

जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनमें आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस, 12179 लखनऊ जंक्शन-आगरा कैंट एक्सप्रेस, 15209 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस और लखनऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस भी हैं।

गुरुवार को नहीं चलेंगी ये ट्रेनें

गुरुवार को नहीं चलेंगी ये ट्रेनें

एक दिसंबर से लेकर 13 फरवरी तक हर गुरुवार को कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है। इन ट्रेनों में जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस, आजमगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस और बरौनी-अंबाला हरिहरनाथ एक्सप्रेस शामिल हैं।

ये अहम फैसले भी लिए

ये अहम फैसले भी लिए

एक दिसंबर से 13 फरवरी तक जयनगर-अमृतसर एक्स्प्रेस भी नहीं चलेगी। रेलवे ने कुल 28 ट्रेनों के चक्कर घटाए हैं, वहीं दूसरी ओर 8 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। इसके अलावा, चार ट्रेनों के रास्ते भी बदल दिए गए हैं। ट्रेनों के रद्द होने से रोज यात्रा करने वालों पर काफी असर पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+