Holi Special Trains 2024: होली की छुट्टी में घर जाने की टेंशन खत्म! चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
होली और ईद के त्यौहार की छुट्टियों में घर जाने का प्लान कर रहे हैं तो ट्रेनों में टिकट ना मिलने की टेंशन अब दूर होगी। रेलवे ने इसके लिए विशेष ट्रेनों का प्रबंध कर रहा है। पश्चिम रेलवे की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि यात्रियों की सुविधा के लिए और होली त्योहार के दौरान यात्रा की मांग को पूरा करने के लिए के लिए चार जोड़ी स्पेशल ट्रेन संचालित की जा जाएंगी।

त्यौहार के सीजन में रेवले पर यात्रिया के दबाव को देखते हुए बड़ा निर्णय लिया गया है। ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की। शुक्रवार को इस संबंध में पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने कहा कि बांद्रा टर्मिनस-भावनगर सुपरफास्ट स्पेशल, अहमदाबाद-कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन और दो अहमदाबाद-आगरा कैंट सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें संचालित की जाएंगी।
स्पेशल ट्रेनों का पूरा ब्यौरा
अहमदाबाद-कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (14 फेरे)
ट्रेन संख्या 01906 अहमदाबाद-कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को अहमदाबाद से 14.10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11.55 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 19 मार्च, 2024 से 30 अप्रैल, 2024 तक चलेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 01905 कानपुर सेंट्रल-अहमदाबाद सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक सोमवार को 15.35 बजे कानपुर सेंट्रल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11.00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन 18 मार्च से 29 अप्रैल 2024 तक चलेगी। ये ट्रेनें नडियाद, आणंद, छायापुरी, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना, रूपबास, फतेहपुर सीकरी, आगरा फोर्ट, टूंडला और इटावा स्टेशन पर रुकेगी।
बांद्रा टर्मिनस-भावनगर सुपरफास्ट स्पेशल (2 फेरे)
ट्रेन संख्या 09209 बांद्रा टर्मिनस-भावनगर सुपरफास्ट स्पेशल रविवार, 24 मार्च, 2024 को बांद्रा टर्मिनस से 11.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 00.30 बजे भावनगर पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 09210 भावनगर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल शनिवार, 23 मार्च, 2024 को भावनगर से 19.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 09.05 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे। ये ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, नडियाद, अहमदाबाद, सुरेंद्रनगर जी, बोटाद, ढोला, सोनगढ़, सीहोर गुजरात और भावनगर परा स्टेशनों पर रुकेगी।
अहमदाबाद-आगरा कैंट सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल (12 फेरे)
ट्रेन संख्या 04166 अहमदाबाद-आगरा कैंट सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 14.10 बजे अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06.10 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। यह ट्रेन 21 मार्च, 2024 से 25 अप्रैल, 2024 तक चलेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 04165 आगरा कैंट-अहमदाबाद सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक बुधवार को 20.20 बजे आगरा कैंट से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11.00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन 20 मार्च, 2024 से 24 अप्रैल, 2024 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में नडियाद, आणंद, छायापुरी, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना, रूपबास और फतेहपुर सीकरी स्टेशन पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
अहमदाबाद-आगरा कैंट सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल (12 फेरे)
ट्रेन संख्या 04168 अहमदाबाद-आगरा कैंट सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक सोमवार को 14.10 बजे अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06.30 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। यह ट्रेन 25 मार्च, 2024 से 29 अप्रैल, 2024 तक चलेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 04167 आगरा कैंट-अहमदाबाद सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक रविवार को आगरा कैंट से 20.20 बजे रवाना होगी और अगले दिन 11.00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन 24 मार्च, 2024 से 28 अप्रैल, 2024 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में नडियाद, आणंद, छायापुरी, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना, रूपबास और फतेहपुर सीकरी स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
कब से शुरू होगी बुकिंग?
ट्रेन संख्या 09209, 09210, 01906, 04166 एवं 04168 की बुकिंग 16 मार्च, 2024 से सभी पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी।












Click it and Unblock the Notifications