'रेलवे के 3 अधिकारियों ने बालासोर ट्रेन हादसे के मिटाए सबूत', CBI ने चार्जशीट में लगाए बड़े आरोप

बालासोर ट्रेन हादसे की जांच कर रही केंद्री जांच एजेंसी सीबीआई को कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। जांच एजेंसी ने मामले में तीन रेलवे अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं।

बालासोर ट्रेन हादसा भारतीय रेवले के इतिहास में बहुत बड़ी दुर्घटना थी। मामले की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसी सीबीआई ने तीन रेलवे अधिकारियों पर गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। शनिवार के जांज एजेंसी अपना आरोप पत्र दायर कर दिया है। तीन रेलवे कर्मचारियों अरुण कुमार महंत, मोहम्मद अमीर खान और पप्पू कुमार पर गैर इरादतन हत्या और सबूत नष्ट करने का आरोप लगाया गया है।

बालासोर ट्रेन हादसे (Balasore Train Accident) को लेकर अपनी चार्जशीट में सीबीआई ने कहा कि बहनागा बाजार स्टेशन के पास लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 94 पर मरम्मत का काम महंत द्वारा एलसी गेट नंबर के सर्किट आरेख का उपयोग करके किया गया था। अभियुक्त का कर्तव्य यह सुनिश्चित करना था कि मौजूदा हालात में सिग्नल और इंटरलॉकिंग इंस्टॉलेशन का परीक्षण, ओवरहालिंग के दौरान भी सही तरीके से काम करे। लेकिन रेलवे के निर्देशों का सही तरीके से पालन नहीं किया गया, जो हादसे की बड़ी वजह बना।

Balasore Train Accident CBI Charge Sheet

बता दें कि सीबीई ने जांच के दौरान सबूत मिलने पर तीन रेलवे अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। जिनका नाम अरुण कुमार महंत, मोहम्मद अमीर खान और पप्पू कुमार है। इन पर गैर इरादतन हत्या और सबूत नष्ट करने का आरोप लगाया गया है। इन तीनों को सीबीआई ने जुलाई में गिरफ्तार किया था।

बालासोर ट्रेन हादसा भारतीय रेलवे के इतिहास में एक भयानक ट्रेन दुर्घटना में लगभग 290 लोगों की मौत हो गई। हादसा कोरोमंडल एक्सप्रेस, एक यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस और बालासोर के बहनागा बाजार रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी से टकराने से हुआ था। जिसके बाद अरुण कुमार महंत, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता; मोहम्मद अमीर खान, सेक्शन इंजीनियर और तकनीशियन पप्पू कुमार को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। इन तीनों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 304 और 201 के तहत कार्रवाई की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+