सुरेश प्रभु ने पेश किया नया ऐप 'आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट', फटाफट होगी टिकट बुकिंग

रेलवे ने नया यात्री मोबाइल ऐप 'आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट' लॉन्च किया है जिसके जरिए अब लोगों को रेल टिकट आसानी से मिल जाया करेगा।

नई दिल्ली। अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि टिकट बुक करते समय आईआरसीटीसी की साइट हैंग हो जाती है या फिर वो ठीक से काम नहीं कर रही, मतलब कहने का ये कि ऑनलाइन टिकट बुक करते समय दुनिया भर की समस्याएं सामने आती हैं। भारतीय रेलवे से जुड़ी खबरें

जिसका समाधान रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने अब निकाल लिया है, रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मंगलवार को नया यात्री मोबाइल ऐप 'आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट' लॉन्च किया है जिसके जरिए अब लोगों को रेल टिकट आसानी से मिल जाएगा। ये ऐप भी पीएम मोदी के डिजिटल भुगतान अभियान को बढ़ावा देगा।

खास बातें...

  • प्रभु के मुताबिक ई-टिकटिंग से रोज10 लाख से ज्यादा टिकट बुक हो रहे हैं जो कुल बुकिंग का 58 फीसदी है।
  • ऐप 'आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट' से अब इस संख्या में इजाफा होगा।
  • ऐप में तत्काल टिकट, महिला कोटा, प्रीमियम तत्काल कोटा बुकिंग और करंट रिजर्वेशन जैसे विकल्प मौजूद हैं।
  • इसमें पिन आधारित लॉग इन प्रणाली है, जिसमें बार-बार यूजरनेम और पासवर्ड डालने की जरूरत नहीं होगी और ना ही लोग बार-बार ऊबेंगे।
  • नया ऐप आईआरसीटीसी की ई-वॉलेट के साथ काम करेगा।
  • इस ऐप में 40 से ज्यादा बैंकों से नेट बैंकिंग, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, पेटीएम, पेयू, मोबिक्विक आदि से भुगतान की सुविधा है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+