गणित की परीक्षा में असफल हुई बच्ची घर छोड़कर गई, रेलवे ने बचाया, पीयूष गोयल ने गिफ्ट किया- Exam Warriors
नई दिल्ली। 9वीं कक्षा की छात्रा एनायस जॉसमॉन अप्रत्यक्ष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किताब एग्जाम वारियर्स का चेहरा बन गईं। दरअसल गणित की परीक्षा में असफल होने के बाद 14 वर्षीय एनायस घर छोड़कर चली गईं थीं। नैनी इवोन पीटर्स ने बताया कि गणित के विषय में अंक लाने में असफल होने पर उदास एनायस चेन्नई जाने के लिए निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से तमिलनाडु एक्सप्रेस पकड़ ली।

छात्रा को एग्जाम वारियर्स गिफ्ट की
एनायस की योजना थी कि वो बाइबिल की कक्षा में एडमिशन लें। बताया गया कि मां की सूचना पर एनायस को मध्य प्रदेश स्थित भोपाल से बचाया गया। अगले दिन एनायस की मुलाकात रेल मंत्री पीयूष गोयल से कराई गई। इस दौरान गोयल ने छात्रा को एग्जाम वारियर्स गिफ्ट की।

36 घंटे में मिली एनायस
वहीं नैनी ने कहा कि बीती परीक्षा में एनायस के अंक कम आए थे और वो गणित में अच्छी नहीं है। नैनी ने दावा किया है कि एनायस के स्कूल ने इस मामले पर कोई बात नहीं है और उनके सवालों पर कोई जवाब नहीं दिया। नैनी ने कहा कि स्कूल ने इस मसले पर कोई बात नहीं की ऐसे में मैंने सोचा कि क्यों ना मंत्री को यह बता बताउं, यह एक बड़ी समस्या है जो छात्रों को परेशान करती है। नैनी ने कहा कि एनायस को 36 घंटे के भीतर बचा लिया गया।

पीयूष गोयल ने कहा...
वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर पीयूष गोयल ने ट्वीट भी किया। गोयल ने ट्वीट किया कि- 'नई दिल्ली से एनायस जॉसमॉन जो परीक्षा के दबाव के कारण अपने घर छोड़ कर चली गई थीं और अब रेलवे द्वारा तुरंत बचाया गया है और वो अपने परिवार के साथ फिर से है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखी गई किताब एग्जाम वारियर्स भी दी।'












Click it and Unblock the Notifications