चलती ट्रेन में भी मिलेगा कंफर्म बर्थ, रेलवे की नई सुविधा
नयी दिल्ली। रेलवे में टिकट को लेकर लगातार मारामारी मची रहती है। बुकिंग खिड़की पर लंबी- लंबी कतारें दिखना आम हो गया है। कंफर्म टिकट मिलना आसान नहीं होता, ऐसे में अब रेलवे आपके लिए नई सुविधा लेकर आया है। इस सिस्टम के तहत आप चलती ट्रेन में कंफर्म दिकट पा सकते हैं। जी हां ट्रेन में खाली सीटों की जानकारी पहले से ही मिल जाएगी। इससे अगले स्टेशनों पर अंतिम वक्त में भी यात्रियों को टिकट मिल सकेगा। वैलेंटाइन डे पर रेलवे का तोहफा, 4 नए रेल पैकेज का ऐलान

चलती ट्रेन में खाली बर्थ की जानकारी
रेलवे के हैंड हेल्ड टर्मिनल के जरिए अब आपको ट्रेन में आखिरी मौके पर भी खाली सीट मिलने की उम्मीद है। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने नए सिस्टम की शुरुआत की है। ट्रेनों में टीटीई को एक सिस्टम दिया जाएगा, जिस के जरिए वो चलती ट्रेन में खाली पड़ी सीटों की जानकारी ऑनलाइन जारी कर सकेंगे। रास्ते में जांच के दौरान टीटीई को जो सीटें खाली मिलेंगी उनके बारे में जानकारी सीधे सिस्टम तक पहुंच जाएगी। इससे अन्य यात्री भी टिकट खरीद सकेंगे। ई-टिकट बुक कराने वालों को रेलवे ने दिया है खास तोहफा
शताब्दी ट्रेनों के लिए खास सुविधा
रेलवे के अधिकारियों के अनुसार फिलहाल यह प्रयोग दिल्ली से चलने वाली शताब्दी ट्रेनों में ही किया जाएगा। बाद में इसे दुरंतो, राजधानी और मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में भी शुरु किया जाएगा। इसके जरिए टीटीई पैसेंजर की गैर मौजूदगी दर्ज कर सकेगा। जिसे अगले स्टेशन पर यह जानकारी पहुंच जाएगी कि अंतिम वक्त में ट्रेन में कितने पैसेंजर सवार नहीं हुए और कितनी सीटें खाली है। यह जानकारी टिकट बुकिंग के सर्वर पर चली जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications