इन छात्रों को मिलती है रेलवे में छूट, 7 कैटेगरी के तहत टिकट पर मिलता है डिस्काउंट
Railway concessions for Students: भारतीय रेलवे कुछ उद्देश्यों के लिए यात्रा करने वाले छात्रों को टिकट किराए में भारी छूट प्रदान करता है। ये रियायतें कुछ श्रेणियों के तहत दी जाती हैं।

Train Ticket Discount For Student: यदि आप छात्र हैं और ट्रेन में यात्रा करते हैं तो आपका टिकट पर मिलने वाली रियायत के बारे में जरूर जाननी चाहिए। चलिए आज हम आपको बताते हैं किस तरह के छात्रों को टिकट पर छूट दी जाती है। बता दें कि छात्रों के लिए रेल टिकट पर डिस्काउंट 25 फीसदी से शुरू है और फ्री में सफर की भी सुविधा है। छात्रों को इन उद्देश्य के लिए रेल सफर में डिस्काउंट उपलब्ध है।
ग्रामीण इलाकों से शहर के लिए पढ़ने जाने वाले छात्र
दूर दराज के ग्रामीण इलाकों से शहरों में पढ़ने आने वाले छात्रों के लिए रेलवे की तरफ से छूट दी जाती है। रेलवे लड़कियों को ग्रेजुएशन तक MST(Monthly Season Tickets) से सेकंड क्लास में फ्री में सफर करने की सुविधा देता है। आमतौर पर एमएसटी का इस्तेमाल करने वाले ऐसे स्टूडेंट अब 150 किलोमीटर की दूरी तक ये सुविधा मुफ्त में पा सकते हैं। रेलवे की इस योजना के तहत इंटर तक ब्वॉयज जबकि ग्रेजुएशन तक गर्ल्स को इस सेवा का लाभ मिलेगा।
MST का मतलब मासिक सीजन टिकट है, मासिक, त्रैमासिक या अर्धवार्षिक आधार पर आपकी दैनिक आने-जाने की यात्रा के लिए खरीदा गया पास और निश्चित रूप से यदि गणना की जाती है तो आपको वास्तविक दैनिक किराए से कम भुगतान करना होगा।
ग्रामीण इलाकों के बच्चों का वार्षिक टूर
गांवों के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को साल में एक बार स्टडी टूर के लिए सेकंड क्लास की रेल टिकट में 75 फीसदी छूट मिलती है।
रिसर्च स्टूडेंट्स, कैंप में जाने वाले स्टूडेंट्स
भारतीय रेलवे 35 साल तक के रिसर्च स्कॉलर्स को रिसर्च से जुड़े कामों के लिए रेल यात्रा पर टिकट पर 50 फीसदी की रियायत मिलती है। यह छूट सेकंड और स्लीपर क्लास से सफर करने पर मिलती है। वहीं वर्क कैंप में भाग लेने जा रहे स्टूडेंट्स या नॉन-स्टूडेंट्स को सेकंड और स्लीपर क्लास रेल टिकट पर 25 फीसदी छूट मिलती है।
सरकारी नौकरी और प्रवेश परीक्षा के लिए लिखित परीक्षा देने जाना
ग्रामीण इलाकों के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों को मेडिकल, इंजीनियरिंग आदि के एंट्रेंस एग्जाम के लिए रेल टिकट पर 75 फीसदी छूट है। यह सेकंड क्लास से सफर के लिए रहती है।
UPSC Mains परीक्षा देने वाले छात्रों को छूट
वहीं UPSC और सेंट्रल स्टाफ सिलेक्शन कमीशंस द्वारा आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को रेल किराए में 50 फीसदी की छूट रहती है। यह सेकंड क्लास से सफर पर लागू है।
मरीन इंजीनियर्स अप्रेंटिस
मर्केंटाइल मरीन की नेविगेशनल या इंजीनियरिंग ट्रेनिंग करने वाले कैडेट्स और मरीन इंजीनियर अप्रेंटिस को रेलवे सेकंड क्लास और स्लीपर क्लास टिकट पर 50 फीसदी की छूट देता है. यह छूट उन्हें घर से ट्रेनिंग शिप पर आने-जाने के उद्देश्स से सफर करने पर मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications