रेलवे की यात्रियों को सौगात, ट्रेनों में मिलने वाला खाना हुआ सस्ता
नई दिल्ली। रेल यात्रियों को सफर के दौरान अब खाने पर कम पैसे खर्च करने होंगे। यात्रियों को दिए जाने वाले खाने पर लगने वाले जीएसटी को घटा दिया गया है। रेलवे में खाद्य पदार्थों पर 18 फीसदी जीएसटी वसूला जा रहा था, जिसे अब 13 फीसदी कम कर दिया गया है। रेल में खाने पर अब सिर्फ पांच फीसदी जीएसटी लगेगा। रेल मंत्रालय ने इस बाबत आदेश जारी किए हैं।

मंत्रालय ने जारी किए निर्देश
खाद्य पदार्थों पर जीएसटी घटने का शताब्दी, दुरंतो और राजधानी में जीएसटी की नई दरें 16 अप्रैल से लागू होंगी। रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान व पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के सीएमडी और सभी जो के महाप्रबंधक को इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं।

मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में पांच फीसदी जीएसटी लागू
रेल मंत्रालय के आइआरसीटीसी के सीएमडी और सभी जोन के महाप्रंबधक को आदेश जारी होने के बाद मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में सोमवार से ही पांच फीसदी जीएसटी लागू कर दिया गया है। वहीं शताब्दी, राजधानी, दुरंतो में 16 अप्रैल से नई दरें लागू होंगी।

वित्त मंत्रालय का बयान
वित्त मंत्रालय ने बीते हफ्ते अपने एक बयान में कहा कि रेलवे स्टेशनों में भारतीय रेल या आईआरसीटीसी द्वारा दिए गए भोजन और पेय पर 5 फीसदी जीएसटी लगाया जाएगा। इस मामले में किसी भी संदेह या अनिश्चितता को दूर करने के लिए वित्त मंत्रालय ने 5 मार्च को रेलवे बोर्ड को 31 मार्च को लिखा है। यह रेलगाड़ियों, प्लेटफार्म या स्टेशनों में उपलब्ध कराए गए भोजन और पेय की आपूर्ति के लिए जीएसटी की दर में एकरूपता लाएगा।












Click it and Unblock the Notifications