#Railway Budget 2016: इस साल 100 अगले 2 साल में 400 स्टेशनों पर Free WiFi
नई दिल्ली। आज सदन में देश के रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने बीजेपी सरकार की ओर से दूसरी बार रेल बजट पेश किया। अपने बजट भाषण में रेलमंत्री मे कहा कि मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई सेवाएं प्रारंभ हो चुकी है जो कि विकास की ओर हमारा पहला कदम है।
सुरेश प्रभु ने कहा कि इस साल करीब 100 रेलवे स्टेशनों पर और अगले दो सालों में 400 रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई सेवाएं उपलब्द्ध कराने का प्रस्ताव है। इसके अंतर्गत हम गूगल के साथ साझेदारी करने का प्रयास भी कर रहे हैं।
सुरेश प्रभु ने यह भी कहा कि विकास परियोजनाओं के लिए योजनागत व्यय को बढ़ाकर 1.21 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है इसलिए इस साल हमारा निवेश पिछले वर्षो के औसत का लगभग दोगुना हो गया है।













Click it and Unblock the Notifications