1 नवंबर से एकदम बदल जाएगा रेलवे, होंगे ये 10 बड़े बदलाव

यूष गोयल ने पटरी से नीचे उतर चुकी रेलवे को सुधारने के लिए कई फैसले लिए हैं। उम्मीद की जा रही है कि इन फैसलों के बाद रेलवे में सुधार आएगा।

Recommended Video

    Indian Railways to undergo big changes from November 1 | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। पिछले कुछ महीनों से रेलवे में एक के बाद एक कई बड़े हादसे हो रहे हैं। हाल ही में मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से कई लोगों की जान चली गई। इसके ठीक बाद हुई बैठक में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने पटरी से नीचे उतर चुकी रेलवे को सुधारने के लिए कई फैसले लिए हैं। उम्मीद की जा रही है कि इन फैसलों के बाद रेलवे में सुधार आएगा।

    होगी पटरियों की मरम्मत

    होगी पटरियों की मरम्मत

    रेल हादसे सबसे ज्यादा खराब पटरियों के कारण होते हैं। इसलिए आने वाले रेल बजट में सबसे ज्यादा राशि पटरियों की मरम्मत के लिए आवंटित की जाएगी। इसके अलावा नई रेल लाइन और गेज कनवर्जन पर भी ध्यान दिया जाएगा।

    मॉडर्न सिग्नल सिस्टम का होगा इस्तेमाल

    मॉडर्न सिग्नल सिस्टम का होगा इस्तेमाल

    मानवरहित क्रॉसिंग को खत्म करने की बात काफी समय से कही जा रही है लेकिन अब इसपर जोर-शोर से काम होगा। इसकी जगह मॉडर्न सिग्नल सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा।

    मैन्युअल इंटरकॉलिंग बदली जाएगी

    मैन्युअल इंटरकॉलिंग बदली जाएगी

    वहीं मैन्युअल इंटरकॉलिंग की बजाय अब इलेक्ट्रॉनिक इंटरकॉलिंग इस्तेमाल में आएगी। अगले साल से एलएचबी कोच की जगह आईएसएफ कोच लगेंगे।

    लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

    लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

    एक महत्वपूर्ण फैसला सुरक्षा को लेकर भी लिया गया है। अब रेल पटरियां ठीक हैं या नहीं, इसके लिए विशेष कैमरे का इस्तेमाल होगा। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में भी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।

    हाईस्पीड होंगी 700 ट्रेनें

    हाईस्पीड होंगी 700 ट्रेनें

    कई ट्रेनों की स्पीड भी बढ़ाई जाएगी। 700 ट्रेनों को हाईस्पीड किया जाएगा वहीं 48 ट्रेनें मेल से सुपरफास्ट कैटेगरी में आ जाएंगी।

    ट्रैक करने के लिए जीपीएस सिस्टम लाएगा रेलवे

    ट्रैक करने के लिए जीपीएस सिस्टम लाएगा रेलवे

    कई बार ट्रेन के लेट होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ जाती है। इसे दूर करने के लिए रेलवे जल्द ही जीपीएस सिस्टम लाएगी जिससे घर फौरन ट्रेन की लोकेशन के बारे में मालूम चल जाएगा।

    स्टेशन पर मिलेगी ये सुविधाएं

    स्टेशन पर मिलेगी ये सुविधाएं

    रेलवे देश के 20 स्टेशनों का कायाकल्प करने की भी तैयारी में है। इसके तहत 20 स्टेशनों पर 2018 से होटल और शॉपिंग की सुविधा भी मिला करेगी।

    यूनिफॉर्म में रहेंगे कर्मचारी

    यूनिफॉर्म में रहेंगे कर्मचारी

    रेलवे के कर्मचारी अब जल्द ही यूनिफॉर्म में दिखेंगे। वहीं रेल मंत्री ने जीआरपी द्वारा टिकट चेक करने पर रोक लगा दी है।

    ट्रेन में मिलेगा वाईफाई का तोहफा

    ट्रेन में मिलेगा वाईफाई का तोहफा

    रेलवे अब स्टेशनों के बाद ट्रेनों में भी वाईफाई की सुविधा देने जा रही है। रेलवे के मोबाइल एप को भी अपग्रेड किया जाएगी ताकि यात्रियों को टिकट बुकिंग के वक्त परेशान न हो।

    खाने का MRP लिखा होगा

    खाने का MRP लिखा होगा

    स्टेशनों पर या ट्रेन में आपने समान के लिए मूल्य से अधिक पैसे दिए होंगे। लेकिन अब ऐसा बिल्कुल नहीं होगा। जल्द ही सभी फूड आइटम्स पर एमआरपी छपा होगा ताकि यात्रियों को ठगा न जाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+