Raihan Engagement: बचपन की दोस्त Aviva बनी हमसफर, 'Love You Both', प्रियंका गांधी ने शेयर की सगाई की तस्वीरें
Raihan Vadra Aviva Baig Engagement: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके बेटे रेहान राजीव वाड्रा (25 साल) ने लंबे समय की गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई कर ली है। सगाई 29 दिसंबर 2025 को हुई, जिसकी पहली तस्वीरें रेहान ने इंस्टाग्राम पर 2 जनवरी 2026 को शेयर कीं।
वहीं, प्रियंका गांधी ने भी रीपोस्ट करके भावुक मैसेज लिखा - 'आप दोनों को बहुत प्यार। ईश्वर करे आप हमेशा एक-दूसरे से प्यार और सम्मान करते रहें और वैसे ही सबसे अच्छे दोस्त बने रहें जैसे आप 3 साल की उम्र से हैं!!' यह पोस्ट वायरल हो गई और शुभकामनाओं की बौछार हो रही है। आइए, इस जानते हैं रेहान-अवीवा की लव स्टोरी, उनके बैकग्राउंड और गांधी-वाड्रा परिवार की इस खुशी के पल...

सगाई की घोषणा: इंस्टाग्राम पर शेयर हुईं खास तस्वीरें
Raihan Aviva Engagement Photos: रेहान ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट कीं:-
- एक में सगाई के बाद रेहान-अवीवा साथ पोज देते नजर आ रहे हैं - रिंग के साथ रोमांटिक पल।
- दूसरी बचपन की थ्रोबैक फोटो, जहां दोनों छोटे बच्चे हैं - यह दिखाती है कि उनका रिश्ता 3 साल की उम्र से है।
- कैप्शन सिर्फ '29.12.25' - सगाई की डेट। प्रियंका गांधी ने इसे रीपोस्ट करके दिल वाले इमोजी के साथ मैसेज लिखा। राहुल गांधी के भतीजे रेहान की यह सगाई परिवार के लिए स्पेशल है। आने वाले महीनों में शादी की उम्मीद है।
Who Is Raihan Vadra: रेहान वाड्रा कौन हैं? राजनीति से दूर क्रिएटिव वर्ल्ड का लड़का
रेहान गांधी-वाड्रा परिवार से हैं - प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे, राहुल गांधी के भतीजे। लेकिन राजनीति से दूर रहते हैं।
- उम्र: 25 साल।
- शिक्षा: देहरादून के दून स्कूल से स्कूलिंग, लंदन के स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज (SOAS) से हायर एजुकेशन।
- करियर: फोटोग्राफर और विजुअल आर्टिस्ट। वन्यजीव, स्ट्रीट और कमर्शियल फोटोग्राफी में माहिर। 2021 में दिल्ली में सोलो फोटो एग्जिबिशन की, जहां प्रियंका गांधी प्राउड मॉम बनकर पहुंचीं।
- रेहान पब्लिक लाइफ से दूर रहते हैं, लेकिन उनकी क्रिएटिविटी की तारीफ होती है।
Who Is Aviva Baig: अवीवा बेग कौन हैं? फोटोग्राफी और स्पोर्ट्स की टैलेंटेड लड़की
अवीवा दिल्ली की क्रिएटिव प्रोफेशनल हैं:
- शिक्षा: दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से स्कूलिंग, ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में डिग्री।
- करियर: फोटोग्राफी और प्रोडक्शन स्टूडियो 'एटेलियर 11' की को-फाउंडर। इंटीरियर डिजाइन में भी इंटरेस्ट (मां नंदिता बेग के साथ)।
- स्पोर्ट्स: पूर्व नेशनल लेवल फुटबॉल प्लेयर।
- फैमिली: पिता इमरान बेग बिजनेसमैन, मां नंदिता बेग इंटीरियर डिजाइनर और प्रियंका गांधी की करीबी दोस्त।
- अवीवा सोशल इश्यूज पर प्रोजेक्ट्स में सक्रिय हैं, पॉजिटिव चेंज के लिए काम करती हैं।
Raihan Vadra Aviva Baig Love Story: 3 साल की उम्र से बेस्ट फ्रेंड्स
रेहान और अवीवा की दोस्ती बचपन से है - 3 साल की उम्र से बेस्ट फ्रेंड्स। थ्रोबैक फोटो से साफ है कि रिश्ता सालों पुराना है। प्रियंका का मैसेज भी यही कहता है - 'सबसे अच्छे दोस्त बने रहें'। यह लव स्टोरी दोस्ती से प्यार तक की परफेक्ट मिसाल है।
गांधी-वाड्रा परिवार की नई खुशी
रेहान-अवीवा की सगाई ने गांधी-वाड्रा परिवार में उत्साह भर दिया है। प्रियंका का भावुक मैसेज दिल छू गया। सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं की बाढ़ - फैंस कह रहे हैं 'परफेक्ट कपल'। क्या शादी जल्द होगी? उत्सुकता बनी हुई है। यह जोड़ी क्रिएटिव फील्ड से है, दूर राजनीति से - नई जेनरेशन की मिसाल! बधाई हो रेहान और अवीवा को।












Click it and Unblock the Notifications