अनुराग और तापसी से 11 घंटे पूछताछ, आज भी जारी रहेगा सर्च अभियान

मुंबई: बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप और एक्ट्रेस तापसी पन्नू की मुश्किलें बढ़ गई हैं, जहां बुधवार को दोनों के घर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। इसके अलावा टीम ने दोनों से करीब 11 घंटे की पूछताछ की हालांकि सर्च अभियान गुरुवार को भी जारी रहेगा। अनुराग-तापसी के घर के अलावा आयकर विभाग ने चार कंपनियों पर भी छापे मारे, जिसमें फैंटम फिल्म, क्वान, एक्सीड, रिलायंस एंटरटेनमेंट शामिल हैं।

अनुराग

Recommended Video

    IT Raid: Anurag Kashyap और Tapsee Pannu से देर रात तक हुई पूछताछ, आज भी चलेगी जांच | वनइंडिया हिंदी

    सूत्रों के मुताबिक अनुराग के ऑफिस में अभी भी सर्च अभियान जारी है। इसे पूरा होने में तीन दिन का वक्त लग सकता है। एक अधिकारी के मुताबिक ऑफिस और लेन-देन से जुड़े सभी दस्तावेज डिजीटल फार्म में है, जिसका सावधानी से बैकअप लिया जा रहा है। इस वजह से वक्त ज्यादा लग रहा। इसके अलावा दोनों स्टार के स्टाफ से भी बारी-बारी पूछताछ की जा रही है, ताकी टैक्स चोरी के मामले में ज्यादा से ज्यादा सबूत जुटाए जा सकें।

    आपको बता दें कि फिल्म प्रोडक्शन और डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी फैंटम फिल्म्स को 2011 में अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानू, मधु मेंटेना और विकास बहल ने बनाया था। प्रोडक्शन हाउस कई बड़ी और सफल फिल्में बना चुका है। इसके बाद ये कंपनी 2018 में बंद हो गई। आयकर विभाग ने जब इसकी जांच की तो कई रिटर्न मैच नहीं हुए, जिसके बाद फैंटम फिल्म्स से जुड़े कई दफ्तरों पर छापेमारी की गई।

    छापेमारी पर सियासत
    अनुराग और तापसी दोनों मोदी सरकार पर काफी ज्यादा हमलावर रहते हैं, जिस वजह से इस छापेमारी पर राजनीति भी शुरू हो गई है। NCP नेता नवाब मलिक ने कहा कि पिछले कई दिनों से अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ बोल रहे थे, उन्हें दबाने के लिए सरकार की तरफ से आईटी की कार्रवाई की गई है। वहीं कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने भी इसे बदले की कार्रवाई बताया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+