दिशा के साथ पहली रात का अनुभव खुद राहुल ने किया शेयर, मामा ने ऐसे डाला खलल

नई दिल्ली, 18 जुलाई। गायक राहुल वैद्या ने अभिनेत्री दिशा परमार के साथ शुक्रवार को धूमधाम से शादी की। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। दोनों शादी में काफी काफी खुश नजर आ रहे हैं औ एक दूसरे के साथ डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं। दोनों की शादी जिस तरह से धूमधाम से हुई उसे जरूर तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि वो काफी खुश हैं। लेकिन शादी के बाद दोनों की पहली रात में राहुल के मामा ने खलल डाल दी।

Recommended Video

    दिशा परमार ने रचाई राहुल वैद्य के नाम की मेहंदी, पिंक ड्रेस में कमाल लगीं होने वाली दुल्हन

    पहली रात में मामा ने डाला खलल

    पहली रात में मामा ने डाला खलल

    राहुल वैद्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर एक फैन ने शेयर किया है जिसमे शादी के बाद का अपना अनुभव राहुल शेयर कर रहे हैं। राहुल अपने परिवार के सदस्यों के बारे में इस वीडियो में बता रहे हैं। राहुल ने कहा कि मेरे नाना-नानी बहुत प्यारे हैं वो हमेशा हंसते रहते हैं। राहुल वैद्य ने बताया कि मेरे भतीजे श्रेयस और अर्पित व नितिन मामा रात को 3 बजे मेरे कमरे में आए, ये लोग पार्टी कर रहे थे, तो मैंने कहा कि मेरे कमरे में आ जाओ। मुझे पता नहीं है क्या हुआ, लेकिन मेरे मामा रात को 3 बजे कमरे में आए। मेरी पहली रात चल रही है, मेरी पत्नी ने पूछा हमारे कमरे में कोई और भी है क्या। हालांकि बाद में मैं सो गया, मुझे नहीं पता फिर क्या हुआ।

    सुबह 8 बजे ही मेरे कमरे में आ गए मामा

    सुबह 8 बजे ही मेरे कमरे में आ गए मामा

    राहुल वैद्य ने बताया कि मेरे दूसरे मामा लेजेंड हैं, वो मेरी शादी के अगले दिन सुबह 8 बजे मेरे कमरे में आए, वो मेरी पहली रात थी। मामा मेरे कमरे में आए और बोले कि जैकेट कमरे में रह गया है। मामा दोपहर 12 बजे भी आकर जैकेट ले सकते थे लेकिन वो 8 बजे आए और बोले सो रहा है क्या, मैंने कहा कि हां सो रहा हूं, वो बोले अरे मेरा जैकेट रह गया था उसे ही लेने आया हूं। राहुल वैद्य की बात सुनकर कार्यक्रम मौजूद हर कोई हंसने लगता है।

    रिसेप्शन पार्टी में गाया गाना

    रिसेप्शन पार्टी में गाया गाना

    बता दें कि राहुल और दिशा की मुंबई में दोस्तों और परिवार के सदस्यों के बीच शादी हुई। दोनों की मेहंदी, संगीत के कार्यक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए। शादी के बाद अगले दिन शनिवार को दोनों ने रिसेप्शन पार्टी की। इस दौरान राहुल वैद्य के परिवार के सदस्य और दोस्त मौजूद थे। रिसेप्शन पार्टी के दौरान राहुल वैद्य ने स्टेज पर लोगों का मनोरंजन करने के लिए कुछ गाने भी गाए। लेकिन जिस तरह से उन्होंने पहली रात का अपना अनुभव शेयर किया उसे सुनकर उनकी पत्नी स्टेज पर शर्मा गईं।

    टीवी शो पर किया था प्रपोज

    टीवी शो पर किया था प्रपोज

    बता दें कि शादी के बाद राहुल और दिशा परमार पहली बार आउटिंग करते हुए भी नजर आए। दिशा ने जहां हल्के पीले रंग का सूट पहन रखा है, मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र, हाथ में चूड़ा पहन रखा है तो राहुल हल्के सफेद रंग के कुर्ता पायजामा में नजर आए। दोनों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। दिलचस्प बात है कि राहुल ने दिशा को शादी के लिए एक टीवी शो पर प्रपोज किया था। हाल ही में खतरों के खिलाड़ी शो की शूटिंग करके राहुल केपटाउन से वापस आए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+