राहुल वैद्य को जूता चुराई की रस्म में दोस्तों से मिला धोखा, शादी के बाद बोले- 'मुझे बहुत बड़ा फटका लगा है...'

राहुल वैद्य को जूता चुराई की रस्म में दोस्तों से मिला धोखा, शादी के बाद बोले- 'मुझे बहुत बड़ा फटका लगा है...'

मुंबई, 17 जुलाई: सिंगर और बिग बॉस 14 फेम राहुल वैद्य और टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार ने शुक्रवार (16 जुलाई) को शादी कर ली है। मुंबई के एक होटल में राहुल और दिशा परमार ने परिवार वाले और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। इसके बाद राहुल और दिशा परमार ने रात में रिसेप्शन पार्टी भी की। जिसमें राहुल और दिशा ने रोमांटिक डांस भी परफॉर्मेंस भी दी। राहुल और दिशा की शादी और उससे जुड़ी रस्मों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। #TheDisHulWedding सोशल मीडिया पर ट्रे़ंड कर रहा है। इसी बीच राहुल वैद्य ने जूता चुराई की रस्म को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि इस रस्म में उन्हें 'बहुत बड़ा फटका लगा है...'

अली गोनी ने छिपा कर रखे थे राहुल वैद्य के जूते लेकिन....

अली गोनी ने छिपा कर रखे थे राहुल वैद्य के जूते लेकिन....

राहुल वैद्य की शादी में बारात से लेकर रिसेप्शन पार्टी तक में एक्टर अली गोनी और गायक तोशी साबरी दिखाई दिए। दोनों को राहुल की बाराती में जमकर डांस करते भी देखा गया था। अली गोनी और राहुल वैद्य की दोस्ती बिग बॉस-14 के घर में हुई थी। अली गोनी ने राहुल वैद्य के साथ अपनी मुस्कुराते हुए तस्वीर भी साझा शेयर की थी और लिखा था- आज मेरे यार की शादी है।

अली गोनी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जूता छुपाई रस्म की तस्वीरें भी शेयर की थी। अली ने राहुल के जूते छिपाते हुए तस्वीर भी शेयर की थी और लिखा था- जूता तो हम चोरी नहीं होने देंगे।

राहुल वैद्य ने कहा- जूता छुपाई की रस्म में दोस्तों ने दिया धोखा

राहुल वैद्य ने कहा- जूता छुपाई की रस्म में दोस्तों ने दिया धोखा

शादी के बाद राहुल वैद्य और दिशा परमार ने दूल्हा-दूल्हन के जोड़े में पैपराजी को फोटो के लिए पोज भी दिए। इसी दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल ने खुलासा किया कि जुता चुराई की रस्म के दौरान उनके दोस्त सनी ने उन्हें धोखा दिया है।

राहुल ने कहा, 'मेरे अपने दोस्त सनी ने मुझे धोखा दिया। मेरे जूते अली गोनी के बास बिल्कुल सुरक्षित थे। उसने उन्हें छिपा भी दिया था। लेकिन मेरे दोस्तों ने अली से उस जूते को ले लिए और जाकर दिशा की दोस्तों को दे दिए।'

राहुल वैद्य बोले- मुझे बड़ा वाला फटका लगा है...

राहुल वैद्य बोले- मुझे बड़ा वाला फटका लगा है...

राहुल वैद्य ने कहा, ''मुझे बहुत बड़ा वाला फटका लगा है। मैंने इसकी (जूते छिपाई) बहुत भारी कीमत चुकाई है। आप (मीडिया) मेरे जख्म के ऊपर नमक मत छिड़के।'' राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी की कई रस्मों की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही है।

ऐसे चर्चा में आई थी राहुल-दिशा की लव स्टोरी

ऐसे चर्चा में आई थी राहुल-दिशा की लव स्टोरी

राहुल वैद्य और दिशा की लव स्टोरी तब सुर्खियों में आई, जब राहुल ने पिछले साल 'बिग बॉस 14' में दिशा को प्रपोज किया था। नेशनल टीवी पर राहुल घुटनों के बल नीचे बैठकर अंगूठी के साथ दिशा परमार को शादी के प्रपोज किया था। राहुल वैद्य ने एक टी-शर्ट भी पहनी थी जिस पर 'मुझसे शादी करोगी' लिखा हुआ था। उसी वक्त से राहुल और दिशा को उनके फैंस 'दिशूल' कहने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+