दिशा परमार ने हाथों पर रचाई राहुल वैद्य के नाम की मेहंदी, देखिए तस्वीरें
मुंबई: बिग बॉस के 14वें सीजन को खत्म हुए काफी वक्त हो गया है, लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स के पर्सनल लाइफ की चर्चा होती रहती है। इस बार रुबीना दिलैक ने ट्रॉफी का कब्जा जमाया, जबकि राहुल वैद्य उनको कड़ी टक्कर देते हुए रनर-अप रहे। शो से बाहर निकलने के बाद राहुल अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार के साथ ज्यादा वक्त बिता रहे। अब खबर ये भी आ रही कि ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता है।

राहुल के नाम की मेंहदी
टेलीविजन एक्ट्रेस दिशा परमार ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डाली हैं। जिसमें वो खूबसूरत पिंक ड्रेस में नजर आ रहीं। इस फोटो को ध्यान से देखने पर उनके हाथों में मेंहदी लगी दिखी, जिस पर R बना हुआ था। ऐसे में लोग तुरंत समझ गए कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड राहुल वैद्य के नाम की मेंहदी लगा रखी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राहुल और दिशा जल्द ही शादी के बंदन में बंध सकते हैं।

शादी को लेकर राहुल का क्या है ख्याल?
हाल ही में राहुल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं चाहता हूं कि मैं एक आदर्श पति और एक बेटी का पिता बनूं। साथ ही अपनी बेटी की अच्छी परवरिश कर सकूं। वो अपनी पत्नी का ख्याल रखते हुए उसे सारी खुशियां देना चाहते हैं। वहीं कुछ दिनों पहले राहुल और दिशा एक शादी समारोह में नजर आए थे। उस दौरान राहुल ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए रोमांटिक गाना भी गाया था। जिसको लोगों ने खूब पसंद किया।

कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
बिग बॉस में सिंगर राहुल वैद्य ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। हालांकि उन्होंने बीबी हाउस में एंट्री तो सिंगल लड़के की तरह की थी लेकिन जब वो ग्रैंड फिनाले के बाद घर से बाहर निकले तो उन्हें उनका प्यार मिल चुका था। राहुल वैद्य बिग बॉस 14 की ट्रॉफी तो नहीं जीत सके लेकिन उन्होंने नेशनल टीवी पर अपने प्यार का इजहार कर दिशा परमार का दिल जीत लिया। इसके बाद राहुल हेलीकॉप्टर बुक कर दिशा को सीक्रेट लोकेशन पर लेकर गए, जहां पर उन्होंने छुट्टियां बिताईं।











Click it and Unblock the Notifications