ब्रेन स्ट्रोक से रिकवर हो रहे हैं अभिनेता राहुल रॉय, परिवार ने कहा- दुआओं की है जरुरत
मुंबई। फिल्म आशिकी में अपने अभिनय से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता राहुल रॉय (Rahul Roy) ब्रेन स्ट्रोक से धीरे-धीरे रिकवर हो रहे हैं। आपको बता दें कि दो दिन पहले उन्हें ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राहुल रॉय कारगिल में अपनी फिल्म LAC - Live The Battle की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान ही उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हो गया था, जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Recommended Video
डॉक्टर्स सर्जरी पर भी कर रहे हैं विचार
राहुल रॉय की हेल्थ में अब सुधार देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक, राहुल रॉय को अफेजिया नाम की बीमारी हो गई है। इस बीमारी में आदमी ठीक से बोल नहीं पाता है। राहुल की हालत को देखते हुए डॉक्टर्स उनकी सर्जरी करने के ऑप्शन पर भी विचार कर रहे हैं, लेकिन डॉक्टर्स को लगता है कि राहुल के लिए सर्जरी काफी घातक साबित हो सकती है। इसलिए अभी इसपर पर फाइनल डिसिजन नहीं लिया गया है।
-13 डिग्री तापमान में हो रही थी शूटिंग
राहुल के साथ कारगिल में शूटिंग के वक्त उनके साथ रहे एक दोस्त ने बताया है कि वहां का मौसम वाकई बहुत खराब था। वहां का तापमान -12 से लेकर -13 डिग्री तक चला जाता है। हमारी शूटिंग का बस एक दिन बाकी था, लेकिन राहुल की हालत खराब होते देख हमने शूटिंग को रोकने का फैसला किया और राहुल को मुंबई लेकर आए।
'राहुल को है दुआओं की जरुरत'
नानावती अस्पताल में भर्ती राहुल रॉय को लेकर लगातार दुआओं का दौर जारी है। राहुल के परिवार ने लोगों से अपील की है कि उनके बेटे को इस वक्त दुआओं की जरुरत है। राहुल के एक करीबी रिश्तेदार ने बताया है कि उनकी हेल्थ को लेकर अच्छे संकेत मिल रहे हैं, डॉक्टर्स के द्वारा जो दवाईयां बताई गई हैं, वो अपना असर दिखा रही हैं। वो जल्द ही इस मुश्किल समय से बाहर आ जाएंगे, लेकिन फिर भी उन्हें इस वक्त दुआओं की जरुरत है।












Click it and Unblock the Notifications