सड़क से चबूतरा, फिर चटाई, Gyanesh Kumar के खिलाफ 6 घंटे से राहुल-प्रियंका की लड़ाई, धरने में कैसे भूख मिटाई?
Rahul Gandhi-Priyanka Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार, 6 अक्टूबर को दिल्ली में INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन हाई-वोल्टेज सियासी ड्रामा में बदल गया। संसद से चुनाव आयोग के दफ्तर तक निकले विपक्षी सांसदों के मार्च को पुलिस ने NITI Aayog के पास रोक दिया। इसके बाद सड़क पर धरना शुरू हुआ।
कुछ देर बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा आकाशवाणी भवन परिसर में पहुंच गए और वहीं धरने पर बैठ गए। राहुल गांधी ने पुलिस से सवाल किया कि जब विपक्ष के करीब 300 सांसद चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते हैं तो उन्हें चुनाव आयोग तक जाने से क्यों रोका जा रहा है? राहुल गांधी के बैरिकेड पर चढ़ने से लेकर आकाशवाणी परिसर में बरगद पेड़ के नीचे बैठने तक, करीब छह घंटे के इस विरोध में कई तस्वीरें सामने आईं। लेकिन सवाल है कि इतने लंबे धरने में राहुल-प्रियंका ने समय कैसे बिताया और भूख लगने पर क्या खाया? आइए जानते हैं...

सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ मार्च
INDIA ब्लॉक के सांसद मंगलवार सुबह संसद परिसर से चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर निकले। उनके हाथों में 'Save Democracy', 'Vote Chor, Gaddi Chhod' और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग वाले पोस्टर थे। मार्च को संसद मार्ग पर NITI Aayog और आकाशवाणी भवन के बीच रोक दिया गया। पुलिस ने आगे जाने से रोकने के लिए भारी बैरिकेडिंग की थी। इसके बाद प्रदर्शनकारी वहीं बैठ गए।
राहुल बैरिकेड पर चढ़े, प्रियंका को बस में बैठाया गया
मार्च रोकने के दौरान राहुल गांधी पुलिस की बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और हाथ में तिरंगा लहराया। कुछ समय बाद राहुल और प्रियंका गांधी समेत विपक्षी नेताओं को हिरासत में लेने की कोशिश हुई। प्रियंका को पुलिस बस में बैठाया गया, लेकिन वह कुछ ही देर में बस से उतर गईं। इसके बाद राहुल और प्रियंका आकाशवाणी भवन के गेट की ओर बढ़े और परिसर के अंदर पहुंच गए। वहीं दूसरी ओर अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओ'ब्रायन समेत कई विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।
सड़क से चबूतरे तक, फिर चटाई पर बैठा विपक्ष
आकाशवाणी भवन परिसर में पहुंचने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी एक पेड़ के नीचे बैठ गए। उनके साथ कांग्रेस और INDIA ब्लॉक के कई अन्य नेता भी मौजूद रहे। जैसे-जैसे प्रदर्शन लंबा खिंचा, धरने की जगह पर बैठने के लिए चटाई भी बिछाई गई। इस तरह सुबह संसद से निकला प्रदर्शन कुछ घंटों में सड़क से आकाशवाणी परिसर के अंदर पेड़ के नीचे धरने तक पहुंच गया। रिपोर्टों के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को परिसर खाली करने के लिए कहा, लेकिन विपक्षी नेता वहीं बैठे रहे।
राहुल बोले- 300 सांसद मिलना चाहते हैं, फिर क्यों रोका?
धरने के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि करीब 300 लोकसभा और राज्यसभा सांसद चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते थे। उनका सवाल था कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को चुनाव आयोग तक जाने से क्यों रोका जा रहा है। राहुल ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के अधिकारी विपक्षी सांसदों से मिलने से बच रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी राजनीतिक दल की बात के लिए नहीं, बल्कि लोकतंत्र के मुद्दे पर वहां खड़े हैं।
राहुल ने मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप
प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, RSS प्रमुख मोहन भागवत और CEC ज्ञानेश कुमार का नाम लेते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया गया है और कहा कि इस मामले में जवाबदेही तय होगी। राहुल ने अपने बयान में इसे 'देशद्रोह' तक बताया।
Rahul-Priyanka Eats Khan Chacha Roll Video Viral: धरने में राहुल-प्रियंका ने क्या खाया?
आपको बता दें कि, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका ने आकाशवाणी परिसर में धरने पर बैठे 6 घंटे से ऊपर हो चुके है। धरने के दौरान प्रचंड गर्मी के बीच, खान चाचा का रोल खाकर बहन-भाई ने अपनी भूख मिटाई। राहुल और प्रियंका के खाने को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा हुई। इतना ही नहीं, इनर्जी के लिए इनर्जी स्टिंग पी। यह पहली बार नहीं है कि कांग्रेस के प्रदर्शन में खान चाचा छाए हों। 21 जुलाई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास (7 लोक कल्याण मार्ग) के बाहर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी धरने पर बैठे थे। खास बात यह है कि उस दिन भी मंगलवार था। राहुल-प्रियंका ने धरने के दौरान 'खान चाचा' का रोल ही खाकर भूख मिटाई थी। साथ ही कांग्रेस के कई सांसदों ने भी खान चाचा के रोल का स्वाद चखा। ऐसा लगता है कि राहुल गांधी को बेहद पसंद है खान चाचा का रोल।


Click it and Unblock the Notifications
