'राम लहर' का मुकाबला कैसे करेंगे? जानें असम में क्या बोले राहुल गांधी
Rahul Gandhi News: मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को लेकर असम में सियासी बवाल मचा हुआ है। राहुल गांधी के समर्थकों और गुवाहाटी पुलिस के बीच हाथापाई तक की खबर सामने आई है। कांग्रेसियों ने पुलिस बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद असम सीएम ने एफआईआर के आदेश दिए हैं।
अब इस पूरे घमासान पर राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए असम की भाजपा सरकार और सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को जमकर निशाना पर लिया। इसी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में 'राम लहर' पर पूछ गए सवाल पर राहुल गांधी ने क्या कहा आप भी जानिए।

असम सीएम में फिर बड़ा हमला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम सीएम पर निशाना साधते हुए कहा, "इस राज्य के मुख्यमंत्री देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्रियों में से एक हैं। जब भी मैं राज्य में जाता हूं तो लोग मुझसे कहते हैं- बड़े पैमाने पर बेरोजगारी, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, बड़े पैमाने पर महंगाई है, किसानों की हालत खराब है। इस राज्य में किसी भी युवा को नौकरी नहीं मिल रही है। ये वे मुद्दे हैं जो हम उठा रहे हैं और हम इसमें बहुत सफल हो रहे हैं।"
अपने खिलाफ FIR पर क्या बोले राहुल?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि "असम के मुख्यमंत्री यात्रा के लिए जो कर रहे हैं इससे यात्रा को फायदा हो रहा है। असम में मुख्य मुद्दा यात्रा बन चुकी है। ये तो इनका (भाजपा) डराने का तरीका है। हमारा न्याय का संदेश गांव-गांव में जा रहा है, क्योंकि जनता पूछ रही है कि ये क्या हो रहा है? साफ है कि विपक्ष की लड़ाई कौन लड़ रहा है।"
Recommended Video
राम लहर के सवाल पर क्या बोले राहुल?
वहीं जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के राहुल गांधी से 'राम लहर' के बारे में सवाल किया गया। राहुल गांधी से पूछा गया कि राम जी की लहर का मुकाबला करने के लिए क्या करेंगे, जिसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि 'ऐसी कोई लहर नहीं है।
DGP को मामला दर्ज करने के लिए निर्देश
बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, "मैंने असम पुलिस के DGP को भीड़ को उकसाने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने और आपके द्वारा अपने हैंडल पर पोस्ट किए गए फुटेज को सबूत के रूप में इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है।"












Click it and Unblock the Notifications