राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, वन रैंक वन पेंशन और सातवें वेतन आयोग पर उठाए सवाल
राहुल गांधी का कहना है कि वन रैंक वन पेंशन पर सरकार की तरफ से वाजिब कदम नहीं उठाए गए हैं।
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने वन रैंक वन पेंशन का मुद्दा उठाया है। राहुल गांधी ने मांग की है कि वन रैंक वन पेंशन को सही तरीके से लागू किया जाए, ताकि पूर्व सैनिकों को कोई भी शिकायत न रहे। उनका कहना है कि वन रैंक वन पेंशन पर सरकार की तरफ से वाजिब कदम नहीं उठाए गए हैं।

राहुल गांधी ने कहा यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह सेना को जवानों को दिखाए कि सरकार उनकी फिक्र करती है। वे बोले कि सेना के जवानों को वह सब मिलना चाहिए, जिसके वे हकदार हैं।
उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद ही सरकार द्वारा एक्शन लेते हुए विकलांगता पेंशन को एक नए स्लैब सिस्टम में डाला गया। इसकी वजह से विकलांग सैनिकों को मिलने वाली पेंशन कम हो गई। साथ ही उन्होंने सांतवें वेतन आयोग पर भी सवाल उठाया है। उन्हें पत्र में लिखा है कि सातवें वेतन आयोग से सैनिकों को निराश हाथ लगी है।
अपने पत्र में राहुल गांधी ने कहा कि इस दिवाली देश के जवानों के पास यह संदेश पहुंचना चाहिए कि हम हर तरह से उनके आभारी हैं, क्योंकि वह अपनी जान को खतरे में डालकर हमारी रक्षा करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications