राहुल गांधी ने मनोहर पर्रिकर को लिखी चिट्ठी, कहा-आप पर दबाव को समझता हूं
राहुल ने पर्रिकर को लिखी चिट्ठी,कहा-आप पर दबाव को समझता हूं
Recommended Video

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर और कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी की मुलाकात चर्चा में बनी हुई है। फणजी में हुई इस मुलाकात को लेकर लगातार बायनबाजी का दौर जारी है। इस निजी मुालाकात को लेकर उठ रहे सवालों के बाद राहुल गांधी ने मनोहर पर्रिकर को चिट्ठी लिखते हुए कहा कि मुझे पर्रिकर जी की स्थिति से सहानुभूति है और उनकी बेहतरी की कामना करता हूं। उन्होंने लिखा कि गोवा में हमारी बैठक के बाद वह प्रधानमंत्री से काफी दबाव में हैं और हमारे ऊपर हमला कर अपनी वफादारी दिखा रहे हैं।

राहुल ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि गोवा में पर्रिकर के साथ निजी मुलाकात का हमने कोई ब्यौरा सार्जवनिक तौर पर साझा नहीं किया है। जब से हमारी मुलाकात हुई उसके बाद हमने अपने दो भाषणों में हमने उसी का हवाला दिया तो पहले से ही लोगों के बीच है।उन्होंने कहा कि मुझे उनपर दवाब का अंदाजा है।
आपको बता दें कि मनोहर पर्रिकर से मुलाकात के बाद लगातार खबरों का बाजार गर्म है, जिसके बाद मनोहर पर्रिकर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को हुई शिष्टाचार मुलाकात का इस्तेमाल सियासी फासदे के लिए किया। पर्रिकर ने साप किया कि 5 मिनट की मुलाकात में राफेल विमान सौदे को लेकर कोई बात नहीं हुई।












Click it and Unblock the Notifications