क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

पंडित नेहरू की कही ये बात याद करते हुए राहुल गांधी ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

पंडित नेहरू की कही ये बात लिखते हुए

Google Oneindia News

नई दिल्ली। देश आज अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। ट्विटर पर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राहुल गांधी ने देश के पहले प्रधानमंत्री और पंडित जवाहर लाल नेहरु का विचार भी शेयर किया। जिसमें नेहरू ने कहा है कि सह अस्तित्व के साथ नहीं रहे तो सबका विनाश सुनिश्चित है। इससे पहले आज सुबह कांग्रेस कार्यालय में झंडा भी फहराया गया, जिसमें राहुल गांधी और दूसरे बड़े नेता शामिल रहे।

Recommended Video

74th Independence Day: Congress headquarters में AK Antony ने फहराया झंडा | वनइंडिया हिंदी
प्रियंका गांधी ने भी दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

प्रियंका गांधी ने भी दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

राहुल गांधी की बहन, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर लिखा, जान की कीमत चुकाकर, लंबे संघर्ष के बाद भारत को आज़ादी मिली। करोड़ों हिंदुस्तानी एक होकर सत्य के लिए लड़े और जीते। जान की बाजी लगाकर हमें अपनी आजादी की रक्षा करनी है। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मोर्चे पर डटे जवानों, स्वास्थ्यकर्मियों, सफाईकर्मियों, किसानों और मजदूरों को नमन।

इन नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, स्वतंत्रता दिवस' के अवसर पर मैं उन सभी महान सेनानियों के चरणों में कोटि-कोटि वंदन करता हूँ जिन्होंने अपने पराक्रम और बलिदान से देश को आजादी दिलाई और साथ ही उन सभी वीरों को भी नमन करता हूँ जिन्होंने आज़ादी के बाद देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने निवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और ट्वीट कर लोगों को दी 74 वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई।

पीएम ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

पीएम ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले की प्राचीर से कहा कि आज जो हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, उसके पीछे मां भारती के लाखों बेटे-बेटियों का त्याग, बलिदान और मां भारती को आजाद कराने के लिए समर्पण है। आज ऐसे सभी स्वतंत्रता सेनानियों को, वीर शहीदों को नमन करने का ये पर्व है। मोदी ने कहा, गुलामी का कोई कालखंड ऐसा नहीं था जब हिंदुस्तान में किसी कोने में आजादी के लिए प्रयास नहीं हुआ हो, प्राण-अर्पण नहीं हुआ हो। भीषण युद्धों और भयानकता के बीच भी भारत ने आजादी की जंग में कमी और नमी नहीं आने दी।

ये भी पढ़ें- लाल किले से बोले पीएम मोदी- लड़कियों की शादी की उम्र की समीक्षा कर रही सरकार, जल्द लेंगे फैसलाये भी पढ़ें- लाल किले से बोले पीएम मोदी- लड़कियों की शादी की उम्र की समीक्षा कर रही सरकार, जल्द लेंगे फैसला

Comments
English summary
Rahul Gandhi wishes India on 74th Independence Day Quoting first pm jawahar lal Nehru
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X