'देश आपकी कमी महसूस कर रहा है...', पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर राहुल गांधी ने लिखा खास मैसेज
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके 88वें जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि देश मनमोहन सिंह जैसे प्रधानमंत्री की कमी महसूस कर रहा है। अपने ट्वीट में राहुल ने लिखा, 'भारत आज ऐसे प्रधानमंत्री की कमी महसूस कर रहा है, जिसमें मनमोहन सिंह जैसी समझ हो। उनकी ईमानदारी, शालीनता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्हें जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं।'
Recommended Video
वहीं कांग्रेस ने डॉ. सिंह की एक समर्पित नेता के रूप में प्रशंसा की है, जो प्रत्येक भारतीय के समग्र कल्याण के लिए प्रतिबद्ध थे। कांग्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए उसमें सिंह के पूरे जीवन के बारे में बताया है। वीडियो शेयर करते हुए पार्टी ने कहा है कि वह आगे बढ़ते हुए लोगों को साथ लेकर चले। दुनिया के सबसे सक्षम नेताओं में से एक, राष्ट्र के लिए डॉ. मनमोहन सिंह का विजन अनोखा है। भारत इस महान बेटे का सदा ऋणी रहेगा।
गुजरात कांग्रेस के नेता हार्दिक पटेल ने सिंह को देश के प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान सुशासन और भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का श्रेय दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, 'महान अर्थशास्त्री, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको स्वस्थ रखें एवं दीर्घायु प्रदान करें। डॉ साहब के कारण देश को आर्थिक मजबूती मिली थी, आज फिर से मनमोहन सिंह जी के मजबूत सुशासन को जनता याद करती है। जय हो।'
मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, साल 1932 को भारत के विभाजन से पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हुआ था। वह एक अर्थशास्त्री हैं, जो बाद में राजनीति में आए और साल 2004 से लेकर 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उनका राजनीतिक करियर साल 1991 में शुरू हुआ था, जब वह नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री नियुक्त किए गए थे। यही वो साल था जब उनकी मदद से भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए "उदारीकरण और निजीकरण" की शुरुआत हुई।
In his journey towards greatness, he took a billion people along.
One of the most competent world leaders, Dr. Manmohan Singh's vision for our Nation is uncompromising.
India is forever indebted to this great son for leading her through highs & lows.#HappyBirthdayDrMMSingh pic.twitter.com/LdNIHVmkwc
— Congress (@INCIndia) September 26, 2020
भारत बंद के समर्थन में उतरे राहुल गांधी, कहा- नए कानून किसानों को गुलाम बना देंगे