राहुल गांधी का मध्य प्रदेश दौरा, परशुराम और अंबेडकर के जन्मस्थल जाएंगे

राहुल गांधी का मध्य प्रदेश दौरा, परशुराम और अंबेडकर के जन्मस्थल जाएंगे

भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अगले हफ्ते अपने मध्य प्रदेश दौरे के दौरान भगवान परशुराम और डॉ भीमराव अंबेडकर के जन्मस्थल भी जाएंगे। राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए अगले हफ्ते बीजेपी के गढ़ माने जाने वाले मालवा-निमाड़ अंचल पहुंचेंगे। दो दिन के अपने दौरे पर राहुल महाकालेश्वर मंदिर में पूजा करने के साथ-साथ अंबेडकर के जन्मस्थान महू और भगवान परशुराम की जन्मस्थली जनपाव भी जाएंगे। इसे दलितों और ब्राह्मण वोटों को रिझाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अगले हफ्ते अपने मध्य प्रदेश दौरे के दौरान भगवान परशुराम और डॉ भीमराव अंबेडकर के जन्मस्थल भी जाएंगे। राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए अगले हफ्ते बीजेपी के गढ़ माने जाने वाले मालवा-निमाड़ अंचल पहुंचेंगे। दो दिन के अपने दौरे पर राहुल महाकालेश्वर मंदिर में पूजा करने के साथ-साथ अंबेडकर के जन्मस्थान महू और भगवान परशुराम की जन्मस्थली जनपाव भी जाएंगे। इसे दलितों और ब्राह्मण वोटों को रिझाने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है। राहुल गांधी 29 अक्टूबर से दो दिन के मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। मालवा-निमाड़ को भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है। सूत्रों का कहना है इस बार विधानसभा चुनाव में माहौल भाजपा के खिलाफ है और कांग्रेस को यहां से कापी उम्मीदें दिख रही हैं। राहुल गांधी पहले ही महाकौशल और बुंदेलखंड एरिया में जा चुके हैं। ग्वालियर चंबल इलाके में राहुल दो बार जा चुके हैं और अब वो मालवा जा रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष करीब करीब पूरा मध्य प्रदेश कवर कर चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, राहुल दो दिन का मालवा निमाड़ का अपना दौरा 29 अक्टूबर को उज्जैन के ज्योर्तिलिंग दर्शन से शुरू करेंगे। इसके बाद वो महाकालेश्वर मंदिर जाएंगे। इसके बाद उज्जैन में सभा करेंगे और इंदौर में रोड शो करेंगे। राहुल गांधी इंदौर से 23 किमी दूर महू में अंबेडकर मेमोरियल जाएंगे। इसके बाद वो भगवान परशुराम की जन्म स्थली जनपाव जाएंगे। राहुल यहां खरगांव और झाबुआ में रैली भी करेंगे। भाजपा लगातार राहुल गांधी के मंदिर जाने और सोफ्ट हिन्दुत्व पर सवाल कर रही है लेकिन राहुल गांधी लगातार उस इलाके के मंदिरों में जा रहे हैं, जहां वो चुनाव प्रचार के लिए जाते हैं। मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले चुनावों में कांग्रेस 15 साल से सत्ता पर काबिज भाजपा को हटा सरकार में आने की कोशिश में है। 2013 के पिछले विधानसभा चुनावों में मालवा-निमाड़ की 66 सीटों में से बीजेपी ने 56 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस को केवल नौ सीटों से संतोष करना पड़ा था। मालवा के 10 जिलों की 48 विधानसभा सीटों में से 44 पर भाजपा और 4 पर कांग्रेस काबिज है। ऐसे में कांग्रेस की इस इलाके पर नजर है। राहुल गांधी के इस दौरे में कांग्रेस की आदिवासी, दलितों और ब्रह्माणों को रिझाने की खास कोशिश है।

राहुल गांधी 29 अक्टूबर से दो दिन के मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। मालवा-निमाड़ को भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है। सूत्रों का कहना है इस बार विधानसभा चुनाव में माहौल भाजपा के खिलाफ है और कांग्रेस को यहां से कापी उम्मीदें दिख रही हैं। राहुल गांधी पहले ही महाकौशल और बुंदेलखंड एरिया में जा चुके हैं। ग्वालियर चंबल इलाके में राहुल दो बार जा चुके हैं और अब वो मालवा जा रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष करीब करीब पूरा मध्य प्रदेश कवर कर चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक, राहुल दो दिन का मालवा निमाड़ का अपना दौरा 29 अक्टूबर को उज्जैन के ज्योर्तिलिंग दर्शन से शुरू करेंगे। इसके बाद वो महाकालेश्वर मंदिर जाएंगे। इसके बाद उज्जैन में सभा करेंगे और इंदौर में रोड शो करेंगे। राहुल गांधी इंदौर से 23 किमी दूर महू में अंबेडकर मेमोरियल जाएंगे। इसके बाद वो भगवान परशुराम की जन्म स्थली जनपाव जाएंगे। राहुल यहां खरगांव और झाबुआ में रैली भी करेंगे।

भाजपा लगातार राहुल गांधी के मंदिर जाने और सोफ्ट हिन्दुत्व पर सवाल कर रही है लेकिन राहुल गांधी लगातार उस इलाके के मंदिरों में जा रहे हैं, जहां वो चुनाव प्रचार के लिए जाते हैं। मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले चुनावों में कांग्रेस 15 साल से सत्ता पर काबिज भाजपा को हटा सरकार में आने की कोशिश में है।

2013 के पिछले विधानसभा चुनावों में मालवा-निमाड़ की 66 सीटों में से बीजेपी ने 56 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस को केवल नौ सीटों से संतोष करना पड़ा था। मालवा के 10 जिलों की 48 विधानसभा सीटों में से 44 पर भाजपा और 4 पर कांग्रेस काबिज है। ऐसे में कांग्रेस की इस इलाके पर नजर है। राहुल गांधी के इस दौरे में कांग्रेस की आदिवासी, दलितों और ब्रह्माणों को रिझाने की खास कोशिश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+