अटल बिहारी वाजपेयी को देखने एम्स पहुंचे राहुल गांधी
नई दिल्ली। रुटीन चेकअप के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराए गए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हालचाल जानने के लिए राहुल गांधी अस्पताल पहुंचे। वाजपेयी को सोमवार दोपहर को एम्स लाया गया था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शाम करीब छह बजे को उनसे मिलने पहुंचे। कुछ देर अस्पताल में गुजारने के बाद राहुल लौट गए। डॉक्टरों ने बताया है कि रुटीन चेकअप के लिए सोमवार दोपहर वाजपेयी को एम्स लाया गया है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य को लेकर एम्स की तरफ से हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि पूर्व पीएम की स्वास्थ्य सामान्य है और उनकी छुट्टी को लेकर अस्पताल फैसला करेगा। वाजपेयी के चेकअप एम्स डायरेक्टर रणदीप गुलरिया की देखरेख में हो रहे हैं। एम्स की ओर से बताया गया है कि वाजपेयी इस समय कॉर्डियो न्यूरो सेंटर में हैं। माना जा रहा है कि सोमवार रात तक की उनको डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications