एक्शन में राहुल, संभाली बिहार विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी
नयी दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जब से छुट्टी मनाकर आए है उनमें गजब का परिवर्तन देखने को मिल रहा है। राहुल गांधी जहां मोदी सरकार पर हमले कर रहे हैं तो वहीं एक्शन देने में भी कोई कोताही नहीं बरत रहे हैं। राहुल गांधी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी संभाल ली है।

बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार कांग्रेस इस बार पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दिशा-निर्देश पर कदम उठाएगी। चुनाव को लेकर चर्चा करने के लिए राहुल ने बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी समेत बड़े नेताओं को दिल्ली तलब किया है।
बिहार चुनाव को लेकर गंभीर राहुल ने कांग्रेस के बिहार प्रभारी डॉ सीपी जोशी के साथ ही पार्टी ने दिग्गज कांग्रेसी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयराम रमेश को भी बिहार पर नजर रखने बनाए रखने का निर्देश दिया है। सूत्रों की माने तो कहा जा रहा है कि इस बार कांग्रेस अकेले सभी सीटों पर लड़ेगी। हलांकि वो जानती है कि इससे उसे कोई फायदा नहीं होना है।












Click it and Unblock the Notifications