राहुल गांधी ने उद्धव को लिखे बधाई पत्र में बताई शपथ ग्रहण समारोह में ना आ पाने की वजह

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को पत्र भेजकर शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाने के लिए खेद प्रकट किया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी शपथ समारोह में ना आ पाने में असमर्थता जाहिर की है। उनके ना आने के की वजह खराब स्वास्थ्य बताया जा रहा है।

Rahul gandhi to skip Uddhav Thackerays swearing in ceremony , witters latter

राहुल गांधी ने उद्धव को पत्र लिखकर बधाई देते हुए लिखा, आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद। मैं आपको महाराष्ट्र के शुभकामनाएं देता हूं। मुझे अफसोस है कि मैं शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हो पाउंगा। राहुल ने लिखा कि, मुझे खुशी है कि महाराष्ट्र विकास अघाड़ी हमारे लोकतंत्र को कमजोर करने के भाजपा के प्रयास को विफल करने के लिए एक साथ आया है। मुझे खेद है कि मैं समारोह में उपस्थित होने में असमर्थ हूं।

राहुल गांधी ने लिखा कि, महाराष्ट्र के लोगों की इस गठबंधन से काफी उम्मीद है। मुझे विश्वास है कि, वह राज्य में स्थिर, सेकुलर और गरीबों के विकास के लिए काम करेगी। शिवसेना ने महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के लिए एनसीपी और कांग्रेस से अपना गठबंधन किया है और अगले कुछ ही पलों में वह मुंबई के शिवाजी पार्क मैदान में एक भव्य कार्यक्रम में शपथ लेंगे। उद्धव ठाकरे ने अपने इस शपथ कार्यक्रम के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को शामिल होना का न्योता भेजा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+