गुजरात के 'शेर' का शिकार करने आयेगा 'शहजादा' राहुल गांधी

पार्टी से प्राप्ता जानकारी के अनुसार गुरुवार को राहुल गांधी अहमदाबाद में स्थित महात्मा गांधी के ऐतिहासिक साबरमती आश्रम जाएंगे और बाद में जिला एवं प्रखंड स्तर के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक के बाद भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शिरकत करेंगे और स्थानीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों से मुलाकात करेंगे।
राहुल गांधी इसके बाद राजकोट जाएंगे। राजकोट मोदी का पुराना निर्वाचन क्षेत्र रहा है। वहां वे पार्टी की स्थानीय इकाई के नेताओं की बैठक को संबोधित करेंगेक और स्थानीय निकाय के निर्वाचित प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। उसके बाद वे गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के की बैठक में हिस्सा लेंगे।
अगला पड़ाव उत्तर प्रदेश
गुजरात के बाद राहुल गांधी का अगला पड़ाव उत्तर प्रदेश होगा, जहां वो ताबड़तोड़ रैलियां करने वाले हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण अलीगढ़ रैली मानी जा रही है, क्योंकि यह राजनीतिक जल्दबाजी का नतीजा कही जा रही है। राहुल गांधी की जिस तरह से अलीगढ़ में आनन-फानन में जनसभा होने जा रही है, उसे सियासी जानकार पार्टी की दूरगामी रणनीति का एक अहम हिस्सा मान रहे हैं।
27 सितंबर को नए भूमि अधिग्रहण बिल पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपनी मुहर लगा कर पास कराने के बाद राहुल अब अलीगढ़ आकर किसानों को यही संदेश देना चाहते हैं कि कांग्रेस किसानों ही हितैषी है। कांग्रेस रणनीतिकारों के मुताबिक, पार्टी शासित राज्यों हरियाणा और दिल्ली में भूमि अधिग्रहण कानून लागू करके कांग्रेस दूसरे सियासी दलों से बेहतर स्थिति में है। खास तौर से उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे अब तक लागू नहीं किया है, इसलिए पार्टी इसे अभी अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए बड़े हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर सकती है। इसीलिए आनन फानन में राहुल गांधी की अलीगढ़ में जनसभा रखी गई है।












Click it and Unblock the Notifications