वायनाड में राहुल का नामांकन, प्रियंका के साथ करेंगे रोड शो, अमेठी के दो दिन के दौरे पर स्मृति

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अबकी दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। यूपी की अमेठी लोकसभा सीट के अलावा वे केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ रहें हैं।आज राहुल गांधी वायनाड से अपना नामांकन भी दाखिल करेंगे। राहुल गांधी के साथ उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद होंगी। दूसरी तरफ, साल 2014 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को चुनौती देने वाली स्मृति ईरानी आज से दो दिनों के अमेठी दौरे पर जा रही हैं।

वायनाड सीट से आज पर्चा दाखिल करेंगे राहुल

वायनाड सीट से आज पर्चा दाखिल करेंगे राहुल

राहुल गांधी के वायनाड सीट के लिए नामांकन पर केरल कांग्रेस के प्रभारी और AICC महासचिव, मुकुल वासनिक ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी राहुल गांधी के साथ वायनाड जाएंगी। राहुल गांधी बुधवार को कोझिकोड पहुंचे थे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया था। केरल कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की अगवानी करने एयरपोर्ट पहुंचे थे। राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका के साथ 2 किमी लंबा रोड शो करेंगे। इसके बाद वे नामांकन दाखिल करेंगे।

प्रियंका गांधी के साथ करेंगे रोड शो

प्रियंका गांधी के साथ करेंगे रोड शो

गुरुवार सुबह राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से वायनाड जाएंगे। वरिष्ठ नेता रमेश चेन्नीतला ने बताया कि नामांकन से पहले एक रोड शो होगा जिसमें सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। असम और नगालैंड में जनसभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी वायनाड पहुंचे थे। प्रियंका गांधी भी कोझिकोड पहुंच चुकी हैं। वासनिक ने दावा किया कि वायनाड से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से तमिलनाडु और कर्नाटक के राजनीतिक समीकरणों में भी बड़ा बदलाव नजर आ रहा है। उन्होंने दावा किया इसका प्रभाव वोटिंग में दिखाई देगा।

दो दिनों के दौरे पर अमेठी पहुंच रही हैं स्मृति ईरानी

दो दिनों के दौरे पर अमेठी पहुंच रही हैं स्मृति ईरानी

दूसरी तरफ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गुरुवार को दो दिनों के अमेठी के दौरे पर पहुंच रही हैं। अमेठी से राहुल गांधी चुनाव लड़ते रहे हैं। साल 2014 में राहुल गांधी के खिलाफ ईरानी मैदान में उतरी थी, हालांकि उनको हार का सामना करना पड़ा था। राहुल गांधी ने एक लाख से अधिक वोटों से स्मृति ईरानी को हराया था। अबकी चुनाव में भी स्मृति ईरानी अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ मैदान में हैं। आज अमेठी में ईरानी परशेदपुर में एक किसान रैली को संबोधित करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+