'आप बदमाशी कर गए', कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिग्विजय सिंह पर कसा तंज, सामने आते ही दे डाली नसीहत
Rahul Gandhi taunted Digvijay Singh: कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की प्रशंसा करते ही बुरे फंस गए हैं। रविवार को कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर दिग्गविजय सिंह राहुल गांधी के सामने पड़े तो उनकी जमकर क्लास लगा दी। याद रहे दिग्विजय सिंह ने आरएसएस-भाजपा के संगठनात्मक ढांचे से सीख लेने की सलाह दी थी,
जिसके बाद पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन में स्थापना दिवस कार्यक्रम समापन के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और सांसदों के चाय-नाश्ते के दौरान राहुल गांधी और दिग्विजय का आमना-सामना हुआ। तभी राहुल गांधी ने दिग्विजय सिंह से हाथ मिलाते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, "आपने तो कल काम अच्छा कर दिया।"

दिग्विजय सिंह जी बदमाशी कर गए
एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार इसी बातचीत के दौरान, पीछे खड़े एक सांसद ने तुरंत चुटकी लेते हुए टिप्पणी की, "दिग्विजय सिंह साहब बदमाशी कर गए।" इस बात पर राहुल गांधी ने हंसते हुए अपनी सहमति व्यक्त की और कहा, "बिल्कुल सही कहा, दिग्विजय सिंह जी बदमाशी कर गए।" यह पूरी बातचीत सहज और हल्के-फुल्के माहौल में हुई थी।
राहुल गांधी ने दिग्विजय सिंह को दे डाली ये नसीहत
इस अनौपचारिक कार्यक्रम में सोनिया गांधी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सांसद मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक, बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए दिग्विजय सिंह को एक परोक्ष नसीहत भी दी। उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि अपनी बात पार्टी के आंतरिक मंचों पर रखनी चाहिए, न कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से मुद्दे हल होते हैं।
दिग्विजय सिंह ने RSS की तारीफ करते हुए शेयर की थी पोस्ट
बता दें कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की संगठनात्मक शक्ति की प्रशंसा की थी, सिंह ने 1990 के दशक की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की, जिसमें युवा नरेंद्र मोदी गुजरात में एक कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता एल.के. आडवाणी के पास जमीन पर बैठे दिखाई दिए।
इस फोटो के साथ सिंह ने लिखा, "जो लोग कभी जमीनी स्तर पर काम करते थे, वे संगठनात्मक पदानुक्रम में ऊपर उठकर मुख्यमंत्री और आखिरकार प्रधानमंत्री बन सकते हैं।" उन्होंने इसे 'संगठन की शक्ति' बताया और अपनी पोस्ट में राहुल गांधी सहित कई कांग्रेस दिग्गजों को भी टैग किया।
बवाल मचने पर दिग्विजय सिंह ने दी सफाई
जिस पर पार्टी के भीतर विरोध और समर्थन दोनों सामने आए हैं। विवाद बढ़ने के बाद, दिग्विजय सिंह ने अपनी सफाई में कहा, "मैं संगठन का समर्थन करता हूं। मैं आरएसएस और मोदी जी के खिलाफ हूं। आपने गलत समझा है। मैंने संगठन की तारीफ की है। मैं आरएसएस और मोदी का कट्टर विरोधी था, हूं और रहूंगा।" उन्होंने यह सवाल भी उठाया, "क्या संगठन को मजबूत करना और उसकी तारीफ करना बुरी बात है?"












Click it and Unblock the Notifications